{"_id":"5e40576d8ebc3ee5cb233588","slug":"sant-ravidas-procession-with-attractive-tableaux-shamli-news-mrt468133121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक झांकियों के साथ निकाली संत रविदास शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक झांकियों के साथ निकाली संत रविदास शोभायात्रा
विज्ञापन
कांधला में संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा में सजी झांकी
- फोटो : SHAMLI
आकर्षक झांकियों के साथ निकाली संत रविदास शोभायात्रा
कांधला। मोहल्ला खैल स्थित अंबेडकर भवन से संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई।
दोपहर को संत शिरोमणि रविदास मंदिर में प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विक्रांत डंगोरिया ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में श्री गणेश, दुर्गा, राधा-कृष्ण समेत दर्जनों झांकियों के साथ संत रविदास का मुख्य रथ भी शामिल रहा। शोभा यात्रा कार्यक्रम स्थल से चल कर मोहल्ला खैल, शेखजादगान, मौलानान, रायजादगान, सरावज्ञान, मैन बाजार सहित मुख्य मार्गों से होर्ते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान रणधीर सिंह, तेजपाल, इंद्रपाल, देवीदास जयंत, ललित, इंद्रपाल, राजेश, आत्माराम, शिवकुमार, नवेद जंग रहे।
डांगरौल में रविदास जयंती मनाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि रालोद छात्रसभा राजन जावला ने कहा कि संत रविदास ने संसार को एकता भाईचारे से रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने समाज मे फैली कुरीतियों के अंत का काम किया। इस दौरान वहां पर सियानंद, कमल, मोनू, सुरेश, विक्की, टिंकू, छोटू, विनोद मौजूद रहे।

कांधला में संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा में सजी झांकी- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन