फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sant Ravidas Jayanti celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

Mon, 10 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas Jayanti celebrated with great pomp
शामली में संत रविदास जयंती पर हवन करते श्रद्वांलू - फोटो : SHAMLI
धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती
विज्ञापन

शामली। जिले भर में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में मंदिरों में हवन, पूजन किए गए। शोभायात्रा निकालकर संत शिरोमणि के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। इस मौके पर संत रविदास मंदिरों में विशाल भंडारे आयोजित हुए।
रविवार को सुबह दस बजे शहर के टंकी रोड स्थित संत रविदास मंदिर में श्रद्धालुओं ने हवन, पूजन संपन्न कराया। इसके बाद हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर राजबहादुर सिंह, सुदेश, अनिल, दिनेश, रामफल आदि मौजूद रहे। बनत में रविदास जयंती युवा समिति की ओर से संत रविदास का जन्मोत्सव केक काटकर, दीप प्रज्ज्वलित करके मनाया गया। संत रविदास की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ राजवीर सिंह ठाकुर ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में संत रविदास की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महंत समुद्र दास, रघुवीर सिंह ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। लवकुश, बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की झांकियां भी यात्रा में शामिल रहीं। इस मौके पर रविदास जयंती युवा समिति के प्रधान संचालक विक्रांत बर्मन, संचालक मनीष बावरा, अंकित, शिवम, सूरज, नितिन, प्रवीण, बिट्टू, राजन, अजय, विशाल बर्मन, नरेंद्र कुमार, जयकुमार, रविकांत, दिनेश कुमार, धर्मवीर सिंह सभासद, सुभाष, कर्मवीर, राजकुमार, अजय कुमार, भेदीराम, प्रेमचंद, देवराज, प्रदीप, महक सिंह, बिल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, ऊन कस्बे में रविदास जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा का शुभारंभ ऊन के चेयरमैन कुलदीप मान ने पूजन के बाद फीता काट कर किया। बस स्टैंड स्थित हरिजन चौपाल से शोभायात्रा शुरू होकर मुख्य बाजार पट्टी नौतना आदि स्थानों से होकर वापस बस स्टैंड पर समाप्त हुई। इस मौके पर विनित नैन, कुलदीप, सतेंद्र चिकारा, सुशील कुमार, ओमपाल, लालबहार, नरेश कुमार, विक्की, उपेंद्र, दीपक, यशपाल आदि मौजूद रहे।

शामली बनत में संत रविदास जयंती पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान संत रविदास की मुर्ति पर पुष्पअर्पि?

शामली बनत में संत रविदास जयंती पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान संत रविदास की मुर्ति पर पुष्पअर्पि?- फोटो : SHAMLI

शामली बनत  संत रविदास जयंती पर  शोभायात्रा में सजी झांकी

शामली बनत संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा में सजी झांकी- फोटो : SHAMLI

शामली बनत  संत रविदास जयंती पर  शोभायात्रा में सजी झांकी

शामली बनत संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा में सजी झांकी- फोटो : SHAMLI

शामली बनत  संत रविदास जयंती पर  शोभायात्रा में नृत्य करते युवक

शामली बनत संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा में नृत्य करते युवक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed