फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sanjiv Ballyan, who is not present in the misery of riots

दंगों के दुख में शामिल न होने वाले आज दिखा रहे अपनापन : संजीव बालियान

Sat, 26 May 2018 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Sat, 26 May 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sanjiv Ballyan, who is not present in the misery of riots
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मुजफ्फरनगर से सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कहा है कि संकट के समय साथ देने वाले दोस्त की पहचान होती है। दंगों के बाद दुख में शामिल न होने वाले आज गांवों में पहुंचकर अपनापन दिखा रहे हैं। रालोद अध्यक्ष का नाम लिए बगैर कहा कि बिरादरी को खत्म करने की नीयत से दुश्मनों के पाले में खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को शामली में रजवाड़ा फार्म हाउस पर भाजपा ने जाट बिरादरी का सम्मेलन आयोजित किया। इसमें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं मुजफ्फरनगर से सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जाट समाज ने 1991 के बाद मुनव्वर हसन, अमीर आलम, कादिर राणा को वोट के रूप में ताकत देने का काम किया था। 2013 में नए दौर की शुरूआत हुई।
विज्ञापन


बहन- बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों का विरोध करने वालों को थाने में पिटवाया गया, जिसका परिणाम मुजफ्फरनगर दंगे के रूप में सामने आया। उन्होंने कहा कि समाज बंटता है तो ताकत भी कम होती है। दंगे के दौरान दर्ज फर्जी मुकदमों में जेल में बंद भाईयों की कुशलक्षेम केवल भाजपा नेताओं ने जानी थी। अजित सिंह कुशलक्षेम तो क्या पूछते आना भी गंवारा नहीं समझा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज दंगे के मुकदमे वापस होंगे। सम्मेलन में पार्टी के चुनाव संयोजक हरबीर मलिक ने नाम लिए बगैर विपक्ष नेताओं पर करारा हमला किया और कहा कि मुकीम काला जैसे बदमाशों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की पूजा जाट समाज करता है, उनकी प्रतिमा को कांधला में तोड़ने का प्रयास विधायक नाहिद हसन ने किया था।


सम्मेलन अध्यक्षता संयुक्त रूप से गठवाला खाप के दादा बलजीत सिंह मलिक और बतीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह ने की। संचालन डॉ. प्रताप चौधरी ने किया। सम्मेलन में मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, बलदेव सिंह ओलख, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिरोही, मोहित बेनीवाल, रणदीप मलिक, जिलाध्यक्ष पवन तरार, उदयवीर सिंह पेलखा, प्रदीप बालियान, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, विधायक सिवालखास जितेंद्र कुमार, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन, रामकुमार सहरावत, यशपाल पंवार, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed