फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sanjhi Mata immersion, procession taken out

सांझी माता का विसर्जन, शोभायात्रा निकाली

Fri, 15 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sanjhi Mata immersion, procession taken out
कैराना में दुर्गा नवमी पर निकाली गई विशाल सांझी की शोभायात्रा - फोटो : SHAMLI
सांझी माता का विसर्जन, शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

शामली, थानाभवन/कैराना। दशहरे के पावन पर्व की पूर्व संध्या दुर्गानवमी पर थानाभवन के सिद्धपीठ मंदिर जस्सूवाला में मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर शीश झुकाया व मनोती मांगी। नवरात्रों के नवें दिन व्रत रखने वाले अनेक लोगों ने कन्या पूजन कर श्रद्धा भाव से उन्हें भोजन कराकर व उपहार भेंट कर अपने व्रत को पूरा करा। इस अवसर पर सिद्ध पीठ मंदिर जस्सूवाला में मंदिर समिति की और से स्वच्छता व पर्यावरण की रक्षा के लिये गत वर्षों की भांति निशुल्क वाहन की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं द्वारा लायी गई सांझी माताओं को एक वाहन में रखकर यारपुर खेड़ा बड़ी नहर पर ले जाया गया। यहां पूर्ण विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ पंडित अमित शर्मा द्वारा सांझी माताओं को गंगा युमना के पवित्र जल में विसर्जित किया गया। मंदिर समिति की और से इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संजय गर्ग, ईश्वर दयाल दिवान, श्रीपाल सैनी, अमरनाथ, विकास, अर्जुन गोयल, जनेश्वर सैनी, यश मित्तल, रवि कुमार, रामनाथ पांचाल आदि का सहयोग रहा।
कैराना में नवरात्री के समापन व दुर्गा नवमी के अवसर पर बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे सिद्धपीठ बाला सुंदरी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ढोल पार्टी की धुन पर श्रद्धालु गुलाल लगा कर भक्ति में झूम रहे थे। शोभायात्रा में कई झांकियों के साथ ही चार ट्रैक्टर ट्राली भी चल रही थी, जिसमें श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों में विराजमान की गई सांझी को पूजा अर्चना के साथ ही विर्सजन के लिए रखा। शोभायात्रा यमुना नदी के तट पर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारों के साथ सांझियों को भक्ति भाव से यमुना नदी में विर्सजित किया।
विज्ञापन

संकीर्तन कर लगाया 56 भोग
कैराना। बुधवार की शाम करीब सात बजे दुर्गाष्टमी पर्व पर मोहल्ला गुबंद स्थित संतोषी माता मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा कीर्तन किया गया। जिसके बाद महाआरती हुई। बाद में मा दुर्गा को 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया। मंदिर कमेटी सदस्य अनिल गोयल ने बताया कि जो भक्तजन माता रानी से सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं। माता रानी उसकी मन्नत पूरी करती है। आज दुर्गाष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया। जिसके बाद माता रानी को 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।

कैराना में दुर्गा नवमी पर निकाली गई विशाल सांझी की शोभायात्रा

कैराना में दुर्गा नवमी पर निकाली गई विशाल सांझी की शोभायात्रा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed