फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sanjeev Jainth appointed as Director in G-20 Secretariat of Ministry of External Affairs

संजीव जैन्थ विदेश मंत्रालय के जी-20 सचिवालय में बने निदेशक

Wed, 09 Nov 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Jainth appointed as Director in G-20 Secretariat of Ministry of External Affairs
संजीव जैन्थ विदेश मंत्रालय के जी-20 सचिवालय में बने निदेशक
विज्ञापन

शामली। गांव किरोड़ी निवासी संजीव जैन्थ को विदेश मंत्रालय के जी-20 सचिवालय पर प्रति नियुक्ति पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर हुई है और उन्हें निदेशक के रूप में नामित किया गया है। उनको यह नियुक्ति राष्ट्रपति के अनुमोदन पर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने दी है। वह विदेश मंत्रालय के अधीन जी-20 सचिवालय में श्रम एवं रोजगार से संबंधित कार्यों को देखेंगे। भारत 2023 में जी-20 समिट कि मेजबानी कर रहा है।
संजीव जैन्थ की भारत सरकार में अखिल भारतीय स्तर कि यह छठी नियुक्ति है। वर्तमान में वह आईआईटी रुड़की में डिप्टी रजिस्ट्रार हैं। उन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुआत डीओईएसीसी में वर्ष 1996 में बतौर क्लर्क से की थी। इसके बाद वह संगणक अनुसंधान विकास केंद्र, नोएडा में प्रशासनिक अधिकारी रहे। डॉ. हरी सिंह गौड़ विश्वविद्यालय, सागर (मध्य प्रदेश) में असिस्टेंट रजिस्ट्रार रहे। जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय, नई दिल्ली मे प्रति नियुक्ति पर डिप्टी रजिस्ट्रार रहे। उनके परिवार में बड़े भाई, पत्नी, चार बच्चे और दामाद रेलवे में हैं। उनके पिता सत्यपाल सिंह किसान व दिल्ली में मुख्य अध्यापक थे व माता गृहणी थी। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में व उच्च शिक्षा दिल्ली विवि व इग्नू से ग्रहण की है।
विज्ञापन

वह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों व राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड की समितियों में हैं। उन्होंने 2017 में प्रधानमंत्री को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए 110 से ज्यादा सुझाव दिए थे। जिनमें से बहुत से सुझाव मान लिए गए हैं। उन्हें वर्ष 2019 में महाराष्ट्र की चार एनजीओ ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण व नागरिकों की समस्या के क्षेत्र में योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिल चुका है। दिल्ली सरकार ने उन्हें पोलियो उन्मूलन टीकाकरण अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed