{"_id":"5f172ddf8ebc3e63dd0bff90","slug":"sanitizer-machine-will-be-installed-in-banks-tehsils-offices-shamli-news-mrt492379378","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों, तहसील, कार्यालयों में लगेगी सैनिटाइजर मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों, तहसील, कार्यालयों में लगेगी सैनिटाइजर मशीन
विज्ञापन

शामली। लायंस क्लब क्राउन के सत्र 2020-21 की प्रथम मीटिंग वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। इसमें कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में सहयोग देते हुए बैंकों, तहसील, कार्यालय आदि स्थानों पर सैनिटाइजर मशीनें लगाई जाने का निर्णय लिया गया।
मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष आशु गर्ग ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण अनेक ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। समाज के गरीब निसहाय लोगों को मदद करने के लिए अनेक नवीन योजनाएं बनाई गई हैं, जिसके लिए उन्हें क्लब के सदस्यों के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध एवं जागरूक नागरिकों की भी आवश्यकता होगी। बताया कि क्लब ने हजारों मास्क, सैनिटाइजर निशुल्क वितरित किए हैं। अत्यंत निर्धन परिवारों को अन्न दान करने की भी योजना तैयार कर ली गई है, जिसके लिए पात्र परिवारों का चयन क्लब के पूर्व अध्यक्षों की कमेटी द्वारा किया जा रहा है।
जोन चेयरमैन अमित श्याम बताया कि लायंस क्लब क्राउन समाज सेवा की भावना के साथ कार्य करता है। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संजय संगल बताया कि शहर के मुख्य पांच स्थानों पर प्याऊ लगाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। संस्था के सचिव वैभव प्रकाश गोयल ने बताया कि क्लब ने दो दिन पूर्व ही 101 पौधे रोपे हैं। 15 दिनों में 500 पौधे लगाए जाएंगे। रीजन चेयरपर्सन लायन अनूप तायल ने कहा कि क्लब के सभी सदस्यों को मास्क व सैनिटाइजर का सदा उपयोग करना है।