फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sanitation survey work completed in the city, waiting for ranking

शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण कार्य पूरा हुआ, रैंकिंग का इंतजार

Tue, 09 Mar 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sanitation survey work completed in the city, waiting for ranking
शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण कार्य पूरा हुआ, रैंकिंग का इंतजार
विज्ञापन

शामली। स्वच्छ भारत मिशन की टीम सर्वे कार्य पूरा करने के बाद दोपहर में थानाभवन पहुंच गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण का काम पूरा होने के बाद अब रैंकिंग का इंतजार रहेगा।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए स्वच्छ भारत मिशन की टीम जिले में एक मार्च को पहुंची थी। टीम ने पहले एलम में सफाई व्यवस्था का सर्वे किया। इसके बाद कांधला और कैराना में सर्वे का काम पूरा करने के बाद तीन दिन पहले रविवार को शामली पहुंची थी। टीम ने मंगलवार दोपहर तक शहर में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सामुदायिक शौचालयों की स्थिति, साफ-सफाई के अलावा व्यवसायिक और आवासीय क्षेत्रों में जाकर लोगों से फीड बैक लिया।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने मंगलवार दोपहर तक शहर का सर्वे कार्य पूरा किया। इसके बाद टीम थानाभवन पहुंच गई। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक उत्तम पूनिया ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने शामली का सर्वे पूरा कर लिया है। मंगलवार दोपहर में टीम थानाभवन पहुंचकर सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बुधवार को एक टीम बनत पहुंचकर वहां नगर पंचायत द्वारा कराए गए सफाई व्यवस्था संबंधी कार्यों का सर्वे करेगी। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा सर्वे कार्य गोपनीय तरीके से किया जाता है। उन्हें मुख्यालय से ही रेंडम लोकेशन मिलती है और उसी क्षेत्र में जाकर टीम के सदस्य लोगों से फीड बैक लेते हैं। शामली में स्वच्छता सर्वेक्षण का काम पूरा होने के बाद अब रैकिंग का इंतजार रहेगा। पिछले साल पालिका को 296 रैंक मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed