फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   San biography teach biographies of great men to children

-सैन समाज बच्चों को अपने महापुरुषों की जीवनी पढ़ाए--

Sat, 27 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
San biography teach biographies of great men to children
थानाभवन क्षेत्र के गांव जाफरपुर में आयोजित सैन समाज के कार्यक्रम बोलते गन्नामंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
सैन समाज बच्चों को महापुरुषों की जीवनी पढ़ाएं
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जाफरपुर गांव में जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक चेतना केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लोगों से आह्वान किया।

शनिवार को समारोह में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि बच्चों को अपने महापुरुषों की जीवनी पढ़ानी चाहिए। जननायक कर्पूरी ठाकुर के नक्शे कदम पर चल कर उनके विचारों का गहनता से अध्ययन करना चाहिए। वे देश के सच्चे समाजवादी थे। उन्होंने सर्वसमाज के लोगों के लिए लड़ाई लड़ी। जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीब परिवार होने के बावजूद भी देश के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने सैन बंधु समाज को कर्पूरी ठाकुर के नाम से एक धर्मशाला बनाने के लिए आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में गंदेवड़ा में हरिद्वार की तर्ज पर पूर्वी यमुना पर गंगा पौड़ी पर्यटन स्थल बनाया गया। समारोह में कला बोर्ड हरियाणा के चेयरमैन यशपाल ठाकुर, डॉ. रणवीर सिंह करनाल, महेंद्र आचार्य, मांगेराम सैन मुजफ्फरनगर, चंद्रपाल सिंह दिल्ली, राजीव सैन घरौंडा, सूरज वीर ,जाफरपुर से सुभाष चंद्र अरोरा, मुकेश कुमार गुप्ता, ऋषि पाल सैनी, जबर सिंह सैनी आदि लोग मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता महेंद्र आचार्य ने की। मंच का संचालन मास्टर संजीव एवं मास्टर भोपाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed