{"_id":"5e1624998ebc3e87da177a57","slug":"samples-filed-in-lucknow-lab-for-dna-test-shamli-news-mrt462806645","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएनए टेस्ट के लिए लखनऊ लैब में दाखिल हुए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएनए टेस्ट के लिए लखनऊ लैब में दाखिल हुए नमूने
विज्ञापन

शामली। पंजाबी कालोनी में अजय पाठक परिवार हत्याकांड में डीएनए टेस्ट को लिए गए नमूने लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में दाखिल हो गए हैं। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट प्राथमिकता से जल्द मंगाने के प्रयास में अधिकारी लगे हैं। ताकि विवेचना में उसे शामिल किया जाए।
शहर की पंजाबी कालोनी में नौ दिन पूर्व अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेह, बेटी वसुंधरा और बेटे भागवत की हत्या की गई थी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अजय की बेटी वसुंधरा के हाथ में मिले बाल के तीन नमूने लिए थे। माना जा रहा है कि वारदात के दौरान वसुंधरा ने अपने बचाव में संघर्ष किया था। उसी दौरान हत्यारोपी हिमांशु के बाल उसके हाथ में आ गए थे। पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर दो दिन पहले ही रिमांड पर लाए गए हत्यारोपी हिमांशु की सीएचसी में डाक्टरी कराई, वहां चिकित्सक द्वारा बाल और रक्त के नमूने लिए थे। मंगलवार को इन नमूनों को विशेष वाहक से डीएनए टेस्ट के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ रवाना किया गया था। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को सभी नमूने लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में दाखिल हो गए हैं। अधिकारियों का प्रयास है कि प्राथमिकता के आधार पर डीएनए टेस्ट कराकर रिपोर्ट मंगा ली जाए।
- भागवत के शव की पीएम रिपोर्ट लेने पानीपत गई पुलिस
शामली। भजन गायक अजय पाठक की कार 31 दिसंबर की देर रात हरियाणा के पानीपत टोल प्लाजा के निकट जली हुई मिली थी। कार में अजय के बेटे भागवत का अधजला शव मिला था। पानीपत पुलिस ने भागवत के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में कराया था। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि रोहतक पीजीआई से भागवत के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पानीपत पुलिस के पास पहुंच गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए पुलिसकर्मी को पानीपत भेजा गया है।