फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Samajwadi Party's Har Ghar Tricolor campaign started

माजवादी पार्टी का हर घर तिरंगा अभियान शुरू

Wed, 10 Aug 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party's Har Ghar Tricolor campaign started
शामली क्षेत्र के गांव भैंसवाल में तिरंगा फहराते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
समाजवादी पार्टी का हर घर तिरंगा अभियान शुरू
विज्ञापन

शामली। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर समाजवादी पार्टी का मंगलवार से लेकर से 15 अगस्त तक सात दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान का मंगलवार से शुभारंभ हो गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर हरदेव नगर में सपा कैंप कार्यालय और अपने घरों में सपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लगाया।

मंगलवार को भैंसवाल रोड हरदेव नगर में सपा के वरिष्ठ नेता धर्मवीर निर्वाल ने अपने कैंप कार्यालय और आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया। इस अवसर पर उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को आसपास की कॉलोनियों में राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया। सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर निर्वाल ने कहा कि आजादी की लड़ाई में नौ अगस्त की तारीख महत्वपूर्ण है। इसी दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था। इस नारे से प्रभावित होकर लाखों लोगों ने सब कुछ छोड़कर देश की आजादी के लिए लड़ने का संकल्प लिया था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। राष्ट्रीय ध्वज वितरित करने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं सच्चू प्रधान, दिनेश फौजी, संजीव, नमित पंवार, खुशनूद, मुनत्याज आदि ने ग्राम भैंसवाल मे घर-घर तिरंगा लगाकर अभियान का प्रारंभ किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए। दूसरों को भी स्वेच्छा से फहराने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed