फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   samaj ke liye prerna bani mahila

समाज के लिए प्रेरणा बनीं महिलाएं 

Fri, 08 Mar 2019 11:26 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 08 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
samaj ke liye prerna bani mahila
file - फोटो : amarujala
अमर उजाला अपराजिता अभियान के अंतर्गत विश्व महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के जवान अमित की माता और प्रदीप की पत्नी शर्मिष्ठा के अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में अमर उजाला द्वारा आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि शहीद अमित की मां उर्मिला देवी और एसपी अजय कुमार रहे। विशिष्ठ अतिथि रीतू गोयल रहीं। सबसे पहले उर्मिला देवी को एसपी और पूर्व पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद शहर की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सामाजिक और गणमान्य महिलाओं को अतिथियों ने प्रतीक चिह्न और मेडल देकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि पूरे देश को इन जवानों और उनके परिजनों पर नाज है। संचालन मृदुला जैन ने किया।
विज्ञापन


बेटों को भी सरहद पर भेजने को तैयार हूं : उर्मिला
शहीद अमित की मां उर्मिला ने कहा कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है। उसने पूरे परिवार का सिर वर्ग से ऊंचा किया है। जिले का भी नाम हुआ है। देश के लिए जरूरत हुई तो वे अपने ओर बेटों भी सरहद पर भेजने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने दिया पूरा सम्मान : शर्मिष्ठा
शहीद प्रदीप की पत्नी शर्मिष्ठा की तबियत खराब होने की वजह से वे कार्यक्रम में नहीं आ सकीं। कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने बनत में उनके घर जाकर उनका सम्मान किया। शर्मिष्ठा देवी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके पति देश के लिए शहीद हुए हैं। कहा कि सरकार ने भी उनके परिवार को पूरा सम्मान दिया है।

अपराजिता अभियान के होंगे सार्थक परिणाम  : एसपी
शामली। एसपी अजय कुमार ने कहा कि अमर उजाला के अपराजिता अभियान के अधिकांश कार्यक्रमों में शामिल होकर वह खुद छात्राओं से रूबरू हुए। करीब 16 हजार बेटियों, महिलाओं से सीधा संवाद हुआ। महिला, बेटियों को भावनात्मक रुप से मजबूत बनाने के उद्देश्य वाले इस अभियान के दूरगामी बेहद सार्थक परिणाम सामने आएंगे, जो समाज सुधार की दिशा में एक मिसाल होंगे। अमर उजाला का समाजसेवा के क्षेत्र में ये प्रयास सराहनीय है। शामली की कई माता के लाल देश की सीमा पर देश के लिए शहीद हो चुके हैं। शहीदों को जन्म देने वाली ये माताएं पूजनीय हैं। यहां की कई महिलाएं हैं, जो परिवार के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी हैं।

महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। सेना से लेकर शिक्षा हर क्षेत्र में वे आगे हैं। अपनी मेहनत और जज्बे से आगे बढ़कर अपनी पहचान बना रही हैं। यही वजह है कि समाज का नजरिया भी बदल रहा है। माता पिता भी बेटियों को पढ़ाने लिखाने लगे हैं। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। ये आने वाले बेहतर कल का संदेश है। - मीनू संगल, प्रधानाचार्या, सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल

अमर उजाला का अपराजिता अभियान महिलाओं, बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में अनूठा प्रयास है। इसके काफी दूरगामी और अच्छे परिणाम होंगे। इससे ना केवल महिलाएं, बेटियां भावनात्मक रुप से मजबूत बनेगी, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक संदेश जाएगा। - अरविंद संगल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष


इनका हुआ सम्मान
डॉ. मृदुला जैन         स्मार्ट गर्ल्स वर्कशॉप
रीतू गोयल                        कारोबार
डॉ. कुमुद शर्मा                    योग
वीना अग्रवाल                    समाजसेवा
मीनू संगल                            राजनीति
सुदेश संगल                        अधिवक्ता
डॉ. नीलम शुक्ला                चिकित्सा 
डॉ पावना मलिक                चिकित्सा
आशु त्यागी प्रधानाचार्या        शिक्षा
तूलिका गोयल, प्रधानाचार्या  शिक्षा
बबीता देवी                    आशा संगीना
शिखा गोयल                   समाजसेवा

कार्यक्रम में ये रहीं मौजूद
कोमल सिंह, संगीता जिंदल, नीतू वत्स, पूनम राणा, सरोज तोमर, डॉक्टर शाइस्ता खान, पारुल चौधरी, प्रियंका शर्मा, अंजली पांचाल, प्राची धीमान, मीरा वर्मा, मंजू आर्या, अंजलि गर्ग, शालू गर्ग, पूजा बंसल, सुनीता, अर्चना आर्य, पूनम सरोहा, सरोज अरोरा, प्रेरणा गुप्ता, श्रष्टि, सुवाहिसनी, भावना शर्मा, अनीता शर्मा, ऊषा आर्य, संजय बंसल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed