{"_id":"621e6f333e0a7b6db909fe33","slug":"salute-to-the-martyrs-of-the-peasant-movement-in-lisadh-shamli-news-mrt57887720","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिसाढ़ में किसान आंदोलन के शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिसाढ़ में किसान आंदोलन के शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव सिंभालका में किसान आंदोलन में शहीद हुए अकबर अली की कब्र पर पुष्प अर्पित करत
- फोटो : SHAMLI
लिसाढ़ में किसान आंदोलन के शहीदों को किया नमन
शामली। बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में किसान आंदोलन के दौरान एक मार्च 1987 को पुलिस से टकराव में शहीद हुए लिसाढ़ के जयपाल सिंह मलिक और सिंभालका गांव के अकबर अली को मंगलवार को याद किया गया। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि शहीद जयपाल सिंह मलिक की स्मृति में भवन का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों ने बड़ा आंदोलन जीता है, आगे भी अब एकजुटता बनाए रखनी है।
मेरठ- करनाल मार्ग पर लिसाढ़ चौक में शहीद जयपाल सिंह मलिक की प्रतिमा स्थल पर यज्ञ किया गया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने शहीद जयपाल सिंह मलिक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद किसानों की स्मृति में एक भवन का निर्माण कराया जाएगा। बाद में चौधरी नरेश टिकैत ने सिंभालका गांव में शहीद अकबर अली की मजार पर जाकर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक, चौधरी वीरेंद्र सिंह लाटियान, गठवाला थांबेदार श्याम सिंह मलिक, भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, लिसाढ़ के प्रधान अजित सिंह, पूर्व प्रधान ऋषिपाल सिंह, अनिल मलिक, प्रसन्न चौधरी, कंवरपाल मालैंडी, वीर सिंह मलिक, सर्वेश सिंभालका ओमपाल सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।
एक मार्च 1987 को किसान आंदोलन में भाकियू कार्यकर्ता जयपाल मलिक व अकबर अली और पीएससी के एक जवान की मौत हो गई थी। तभी से भाकियू शहीद जयपाल सिंह मलिक और अकबर अली की स्मृति में शहीद दिवस एक मार्च को मनाती है। पहले भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और अब चौधरी नरेश टिकैत शहीद दिवस पर मौजूद रहते हैं।