{"_id":"5fc7dffa8ebc3e9bb925afbc","slug":"sakshi-finds-first-place-in-instrumental-music-shamli-news-mrt513770569","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद्य संगीत में साक्षी ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद्य संगीत में साक्षी ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
शामली के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में लोक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्रा।
- फोटो : SHAMLI
वाद्य संगीत में साक्षी ने पाया पहला स्थान
शामली। सत्यनारायण इंटर कॉलेज में कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 12 कालेजों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का राज्यस्तर पर होने वाले कला महोत्सव के लिए चयनित किया गया।
बुधवार को इस कॉलेज में आयोजित कला उत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक राजकीय इंटर कॉलेज कंडेला के प्रधानाचार्य डा. अमित मलिक, और सत्यनारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. अमित मलिक ने कहा कि विभिन्न प्रकार की कलाओं में भाग लेने से छात्र/छात्राओं का उत्साह बढ़ता है। विद्यार्थी भविष्य में वे अच्छे कलाकार के रूप में अपना स्थान बना सकते हैं। कॉलेज समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त न करने वाले छात्र/छात्राओं को निराश होने के बजाय और अधिक परिश्रम के साथ ऐसे कार्यक्रमों में अधिक उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक अमित मलिक ने बताया कि कला उत्सव में जनपद के करीब 12 इंटर कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।
निर्णायक मंडल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला से श्वेता कुमारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज आल्दी के डा. महेेंद्र नारायण, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज तीतरवाडा के राजेंद्र राही, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली से प्रीतम सिंह, औरसत्यनारायण इंटर कॉलेज से घनश्याम सारस्वत शामिल रहे। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित प्रतियोगिता के परिणाम में वाद्य संगीत में बालिका वर्ग में राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज झिंझाना की साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य में बालक वर्ग में सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली के सन्नी ने और बालिका वर्ग में जैन कन्या इंटर कालेज शामली की सना परवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
गायन कला में बालक वर्ग में मुरली मनोहर इंटर कॉलेज, इस्सोपुरटील के नसीम और बालिका वर्ग में राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज झिंझाना की अलजहीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में बालक वर्ग में वैैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली और बालिका वर्ग में जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली की इशा मंसूरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राएं राज्य स्तर पर होने वाले कला महोत्सव में हिस्सा लेंगे। इसकी तिथि बाद में तय की जाएगी। इस अवसर पर घनश्याम सारस्वत, शिव कुमार, रामनाथ, अरविंद जैन, महेश नारायण गौड़, घनश्याम वशिष्ठ, अक्षय जिंदल, छवि शर्मा, नीतू अग्रवाल, संजना गर्ग, सारिका गर्ग, मनोज शर्मा, सोनिया सिंघल, साकेत निर्वाल, राहुल सिंघल, सचिन संगल, फूल कुमार, अमित ऐरन, मोहित मित्तल, अरविंद कुमार, लोकेश वर्मा, गोपाल आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल कश्यप ने किया।