{"_id":"67f2d03fe9ef2cb43604c179","slug":"sahil-of-gautam-buddha-nagar-and-udham-singh-of-baghpat-became-winners-in-long-jump-shamli-news-c-26-1-aur1003-139825-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लंबीकूद में गौतमबुद्ध नगर के साहिल और बागपत के ऊधम सिंह बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लंबीकूद में गौतमबुद्ध नगर के साहिल और बागपत के ऊधम सिंह बने विजेता
विज्ञापन
शामली के होली चाइल्ड एकेडमी में आयोजित राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ प्रत
शामली। गांव सिंभालका स्थित होली चाइल्ड एकेडमी में पहली बार राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। पहले दिन लंबीकूद में गौतमबुद्धनगर के साहिल और बागपत के ऊधम सिंह अलग-अलग कैटेगरी में विजेता रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में सबसे पहले दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें बालक वर्ग में टी-36 कैटेगरी में 400 मीटर दौड़ में मेरठ के वीशू प्रथम, शामली के जावेद द्वितीय और शामली के अमित तृतीय रहे। कैटेगरी टी-37 व अंडर-17 वर्ग में शामली के विशम प्रथम, रजत द्वितीय व अभि सरोहा तृतीय रहे। अंडर-19 वर्ग 400 मीटर में शामली के आशीष प्रथम रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग में अंडर-17 वर्ग में शामली की नेहा प्रथम, शालू द्वितीय रहीं।
100 मीटर बालिका वर्ग में आजमगढ़ की बिट्टू प्रथम रहीं। 400 वर्ग में एटा के हिमांशु प्रथम रहे। वहीं लंबीकूद में बालक वर्ग में गौतमबुद्धनगर के साहिल प्रथम व बागपत के ऊधम सिंह प्रथम रहे। शामली के चिराग द्वितीय रहे।
विज्ञापन
चैंपियनशिप का शुभारंभ विधायक प्रसन्न चौधरी, चेयरमैन अरविंद संगल, डीआईओएस जेएस शाक्य ने फीता काटकर करते हुए सभी प्रतिभागियों से खेलों में अधिक मेहनत करते हुए कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। एमएलसी मोहित बेनिवाल, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने विजेता बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। ऑलओवर चैंपियनशिप में शामली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोमवार को मूक बधिर खिलाड़ियों की प्रतियोगिता होगी।
इस दौरान सहारनपुर मंडल कोआर्डिनेटर जबर सिंह खैवाल, पूर्व आईजी विजय गर्ग, वैभव गोयल, अंकित गोयल, जयदेव, कृष्ण मित्तल, आजाद चौधरी, प्रतीक गर्ग आदि मौजूद रहे।