फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Saharanpur road accidents remain the Danger Zone

हादसों का डैंजर जोन बना सहारनपुर रोड

Tue, 17 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 17 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur road accidents remain the Danger Zone
Incident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यदि आप शामली से सहारनपुर रोड पर जा रहे हैं तो थोड़ा संभलकर चलें। शामली से थानाभवन के बीच में सहारनपुर रोड पर बनी पुलिया हादसों  का सबब बन रही हैं। मगर प्रशासन इस ओर से अंजान बना हुआ है। 
विज्ञापन

 

दिल्ली यमुनोत्री फोरलेन निर्माण के तहत सहारनपुर रोड पर पुलिया बनाने का काम शुरू हुआ। शामली से थानाभवन के बीच में छह स्थानों पर पुलिया बनाई गईं, लेकिन हाईवे का निर्माण रुकने के साथ ही इन पुलियाओं का भी निर्माण कार्य भी रुक गया। पिछले करीब दो साल से ये पुलियाएं अधूरी हैं।

विज्ञापन


इनके कारण मार्ग पर हादसे बढ़ रहे हैं। पिछले एक माह की घटनाओं को देखें, तो सबसे अधिक हादसे इन पुलियाओं पर हुए हैं। अकेेले गोमतीपुर पुलिया पर आधा दर्जन हादसे पिछले एक माह में हो चुके हैं। वहीं, डीएम ने बताया कि दिल्ली-यमुनोत्री फोरलेन निर्माण कुछ कारणों से अटका हुआ है। फिलहाल लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया है कि शामली-थानाभवन के बीच जहां भी पुलिया का निर्माण अधूरा है और उनकी वजह से हादसे हो रहे हैं। वहां पर मार्ग संकेतक और प्रकाश की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिया के पास मोड़ बनता है कारण 
सहारनपुर हाईवे पर बनी इन पुलियाओं का निर्माण अधूरा है। जहां पर यह पुलियाएं बननी हैं, वहां पर मोड़ है। जिस कारण तेज गति से आ रहा वाहन चालक संभल नहीं पाता और दुर्घटना का शिकार होता है।


 

रात के समय मोड़ व पुलिया पर कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं है। जिससे आमने सामने से आने वाले वाहन मोड़ पर देख नहीं पाते।  आदर्श मंडी एसओ अंबिका प्रसाद भारद्वाज का कहना है कि  इन पुलियाओं के पास ही सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं। इनका अधूरा पड़ा निर्माण कार्य भी घटनाओं का सबब बन रहा है।
 

यहां है खतरा 
थानाभवन क्षेत्र में सहारनपुर रोड पर हिंड पुलिया। 
आदर्श मंडी क्षेत्र में सिक्का के निकट गोमतीपुर पुलिया।
आदर्श मंडी क्षेत्र में लांसर्स पब्लिक स्कूल के पास मरहमपुर पुलिया। 
थानाभवन क्षेत्र में शुगर मिल के पास की पुलिया। 
थानाभवन में लतीफगढ़ मोड़ की पुलिया।
जलालाबाद में फू लझड़ी फैक्ट्री के पास की पुलिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed