फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Saharanpur employees will conduct elections in the district

सहारनपुर के कर्मचारी कराएंगे जिले में चुनाव

Sun, 11 Apr 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur employees will conduct elections in the district
शामली। तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले जिले में पंचायत चुनाव को सहारनपुर के कर्मचारी संपन्न कराएंगे। जिला प्रशासन ने शामली जिले में पंचायत चुनाव संपन्न कराने 1232 मतदान कर्मियों को सहारनपुर से मांगा है।
विज्ञापन

सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि शामली जिले में कर्मचारियों की संख्या कम होने से लोकसभा, विधानसभा, पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए बाहर के जनपदों के आधीन रहना पड़ता है। इस बार भी पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 6948 कर्मियों की जरूरत है। इस समय जिले में 5716 कार्मिक उपलब्ध हैं, जबकि 1232 मतदान कार्मिक की आवश्यकता है। जिला प्रशासन ने मंडलायुक्त के माध्यम से तीसरे चरण का 26 अप्रैल का पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए 1232 मतदान कर्मियों को मांगा गया है। पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए सहारनपुर जिले से 1232 मतदान कर्मियों की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

गौरतलब तथ्य है कि सहारनपुर जिले में पंचायत चुनाव पहले चरण में होना है। पहले चरण में सहारनपुर जिले पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद कार्मिक दूसरे और तीसरे चरण के लिए खाली हो जाएंगे। तीसरे चरण में सहारनपुर जिले के कार्मिक शामली में पंचायत चुनाव आसानी से संपन्न कराएंगे। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अश्वनी शर्मा के मुताबिक मतदान के लिए वाहनों को उपलब्ध कराने के लिए एआरटीओ मुंशीलाल को जिम्मेदारी दी गई है। जिले में निर्वाचन हेतु छोटे वाहन 150, बडे़ वाहन 368 की आवश्यकता है। जिले में 25 छोटे वाहन और बडे़ 368 उपलब्ध हैं। 125 छोटे वाहनों की मांग वाहन मंडलीय पूल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मतदान कर्मियों की स्थिति का आंकड़ा
मतदान कार्मिक कुल कार्मिक उपलब्धता आवश्यकता
पीठासीन अधिकारी 1237 1341 306
मतदान अधिकारी प्रथम-द्वितीय 3474 3241 233
मतदान अधिकारी तृतीय 1737 1134 603
योग 6948 5716 1232
जिले में वाहनों की स्थिति कुल वाहन उपलब्ध आवश्यकता
छोटे वाहन 150 25 125
बडे़ वाहन 368 368
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed