{"_id":"5a526e6e4f1c1b4b198b56e5","slug":"saharanpur-city-will-be-fourlane","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ौली से सहारनपुर शहर तक होगा फोरलेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ौली से सहारनपुर शहर तक होगा फोरलेन
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मेरठ- करनाल फोरलेन को जोड़ने वाले बिडौली-चौसाना, गंगोह, नकुड़, सहारनपुर शहर तक के मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में शामिल करने की सैंद्धातिक स्वीकृति मिली गई है। इस मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके अलावा गन्ना राज्य मंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने जिले की तीन सड़कों के तीस करोड़ रुपये की लागत के इस्टीमेट बनाकर सरकार को भेज दिए गए हैं।
अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ- करनाल फोरलेन को जोड़ने वाले बिड़ौली- चौसाना, गंगोह, नकुड़ से होकर सहारनपुर तक जाने वाले मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में शामिल करने की सैंद्धातिक स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इस मार्ग को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बिडौली से गंगोह, नकुड़, सहारनपुुर शहर तक 80 किमी मार्ग है। इसके अलावा प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा के थानाभवन क्षेत्र की तीन सड़कों की सूरत बदलेगी। सहायक अभियंता ललित अग्रवाल ने बताया कि इनमें थानाभवन- गढ़ीपुख्ता मार्ग, गंदेवड़ा -भैसवाल मार्ग और थानाभवन- यारपुर खेड़ा गदई शामिल है। सभी सड़कों को साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। तीस करोड़ रुपये की लागत के तीन सड़कों के इस्टीमेट बनाकर गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन को भेज दिया गया है। एक माह में शासन से धनराशि की स्वीकृति मिल जाएगी।