{"_id":"5cc88988bdec2207073c3f36","slug":"safalta-ke-liye-sakaaraatmak-soch-jaroori","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता के लिए सकारात्मक सोच जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता के लिए सकारात्मक सोच जरूरी
Tue, 30 Apr 2019 11:14 PM IST
NAVEEN GUPTA
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अपराजिता अभियान के अंतर्गत शहर के हिंदू कन्या इंटर कालेज में मंगलवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें एसपी अजय कुमार छात्राओं ने रूबरू हुए।
पाठशाला का शुभारंभ करते हुए एसपी अजय कुमार ने छात्राओं से कहा कि आगे बढ़ने के लिए ऊंचे सपने देखो। आगे बढ़ने के लिए समय और सोच का अहम रोल है इसलिए अपनी सोच हमेशा पॉजिटिव रखो। दोस्त भी अच्छी सोच और संगत वाले बनाओ जो तुम्हें हतोत्साहित नहीं प्रोत्साहित कर सकें। खुद को चैंपियन मानो। आपकी जिस चीज में रुचि है उसी लाइन पर चलें। कोई क्या कह रहा है उस पर ध्यान न दें। मम्मी पापा से भी अपने मन की बताएं। उन्हें समझाएंगे तो वे भी साथ देंगे। आपको क्या बनना है, कैसे बनना है। ये आप खुद तय इसके लिए एक समयबद्ध प्लान बनाओ और जुट जाओ, सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर जगह पुलिस नहीं होती। बेटियों को खुद इतना मजबूत होना चाहिए कि कोई उनकी तरफ आंख भी उठाकर ना देख सके। इतनी हिम्मत होनी चाहिए कि रास्ते में कोई छेड़ता है तो उसे सबक सिखा सके। इसके लिए तन और मन दोनों से मजबूत होना जरूरी हैं। इस मौके पर योगाचार्या कुमुद शर्मा ने भी छात्राओं को योग के महत्व की जानकारी दी। समाजसेवी वीना अग्रवाल ने भी कई टिप्स दिए। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ का भी सहयोग रहा।
आपके मम्मी पापा के दिए टैक्स से वेतन लेते हैं हम
एसपी ने कहा कि आपके मम्मी पापा सरकार को जो टैक्स सरकार को देते हैं उसी टैक्स से सरकार उन्हें वेतन देती है। इसलिए आप सबकी रक्षा करना हमारी ड्यूटी है और जिम्मेदारी है। इसलिए यदि कहीं कोई परेशान करता है तो उसे सबक सिखा दें। यदि ऐसा नहीं तो उसका चेहरा अपनी आंखों में कैद कर लें। थाने जाएं उसका हुलिया बताएं, पुलिस जरूर कार्रवाई करेेगी। यदि कहीं सुनवाई नहीं होती तो वे सीधे उनके पास आएं या उन्हें मोबाइल पर कॉल करें। वे खुद वहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
छेड़खानी करने वाले को पुलिस वाले ने छोड़ दिया
एक छात्रा ने एसपी को बताया कि कुछ दिन पहले एक लड़के ने रास्ते में उनके साथ छेड़खानी की थी। उसे पकड़ भी लिया था और एक वहां खड़े एक पुलिस वाले के पास ले गए, लेकिन पुलिस वाले ने उस पर कार्रवाई करने की बजाय छोड़ दिया। इस पर एसपी भड़क गए। कहा कि ऐसे पुलिस वाले तो सस्पेंड होने चाहिए। छात्राओं से कहा कि यदि उनके साथ ऐसा होता है तो तुरंत उन्हें फोन करें या उनके पास आकर बताएं कार्रवाई जरूर होगी।
कसकर चांटा मारो और सिखा दो सबक
एक छात्रा ने एसपी से कहा कि कभी कभी स्कूल से आते जाते वक्त लड़के छेड़खानी करते हैं। एसपी ने कहा कि वे डरे नहीं। लड़कों को तुरंत कसकर चांटा रसीद कर दें और अपने घर जाकर भी इसकी जानकारी दें। यदि वे डर गई तो आगे उसके हौसले बुलंद होंगे वो ओर ज्यादा परेशान करेगा।
प्रियांशी ने दिया सही जवाब तो मिली शाबाशी
एसपी ने प्रियांशी नाम की छात्रा से गणित का सूत्र पूछा तो छात्रा ने तपाक से उसका सही जवाब दिया। एसपी ने उसे शाबाशी दी, लेकिन कहा कि किताबी कोर्स हैं लेकिन इनमें बहुत सी चीजें हैं जो आगे काम ही नहीं आती। बेहतर है कि वे किताबी ज्ञान के अलावा आगे जाकर काम आने वाली चीजों अन्य चीजों की भी पूरी जानकारी रखें।
छात्रा ने बताई अपनी कमजोरी
एक छात्रा से एसपी ने पूछा कि बताओ उनकी क्या कमजोरी है जिसे वे दुुरुस्त करना चाहती हैं। छात्रा ने बताया कि जब घर पर मम्मी डांटती हैं तो वो कभी कभी उनसे ऊंची आवाज में बोल जाती है। वे इस कमजोरी को वो सुधारना चाहती है। एसपी ने कहा कि आपको अपनी गलती या कमजोरी का अहसास हो गया है आप प्रयास करेंगी तो निश्चित दूर हो जाएगा।
दूसरों की बातों पर ध्यान मत दो
पारुल ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि वो एक लड़की है आगे क्या बढ़ेगी। इसलिए वो कुछ करके दिखाना चाहती है। एसपी ने कहा कि दूसरे क्या कहते हैं इस पर ध्यान मत तो। अपने मन में कुछ करने की ठानों, अपनी प्राथमिकता तय करें, प्लान बनाओ और जुट जाओ।
समय की वैल्यू जानें छात्राएं : मीना कुमारी
कालेज की प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने छात्राओं से कहा कि वे समय की वैल्यू जानें। समय पर उठना। खाना ,पढ़ना और सोना बहुत जरूरी है। छात्राओं से कहा कि यदि क्लास में कोई चीज समझ में ना आए तो उसे कई कई बार पूछें। उन्होंने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की। कहा कि अमर उजाला का ये अभियान बेटियों को मन से मजबूत बनाने में मददगार होगा और उसके अच्छे परिणाम होंगे।