{"_id":"5cd1c966bdec2207697936b2","slug":"safalta-ke-gagan-par-pahuche-kirti-aur-agrim","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता के गगन पर पहुंचे कीर्ति और अग्रिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता के गगन पर पहुंचे कीर्ति और अग्रिम
Tue, 07 May 2019 11:37 PM IST
NAVEEN GUPTA
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Tue, 07 May 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को घोषित हुए आईएससी और आईसीएसई का रिजल्ट घोषित हो गया। शामली जिले में इस बोर्ड से संबंधित एक मात्र सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली में आईएससी 12वीं में विज्ञान वर्ग की छात्रा कीर्ति पंवार 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल एवं जिला टॉपर बनी हैं। जबकि आईसीएसई 10वीं में अग्रिम जैन ने 98.5 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। मेधावी छात्र-छात्राओं और परिजनों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।
आईएससी और आईसीएसई से संबंधित जनपद में एक मात्र सेंट फ्रांसिस स्कूल है। मंगलवार को 12वीं और 10वीं का शाम करीब तीन बजे रिजल्ट घोषित हुआ तो छात्र-छात्राओं में खुशी छा गई। छात्र-छात्राएं मोबाइल और साइबर कैफे पर रिजल्ट देेखने में व्यस्त हो गए। मेधावी छात्र-छात्राएं परिजनों के साथ स्कूल पहुंचे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। स्कूल में नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए गए रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों और अभिभावकों की भीड़ लगी रही। स्कूल के प्रिंसिपल फादर बीजू ने बताया कि आईएसई 12वीं में विज्ञान वर्ग की छात्रा कीर्ति पंवार ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। दूसरे स्थान पर रहे राहुल सेठ ने 98 प्रतिशत और तीसरे स्थान पाने वाले रवि शंकर ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12वीं में सभी 83 विद्यार्थी उत्तीर्ण जिनमें आठ विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है।
आईसीएसई 10वीं में अग्रिम जैन 98.5 प्रतिशत के साथ टॉपर बने है। दूसरे स्थान पर कीर्ति चौधरी 98.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए जबकि तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले पुनीत जैन ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। फादर बीजू के मुताबिक 10वीं में 60 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए जबकि 30 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। 10वीं के रिजल्ट में सभी 164 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। प्रिंसिपल फादर बीजू ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
12वीं के कामर्स वर्ग में तेजस्वी बनी टॉपर
सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली में 12वीं के घोषित रिजल्ट में कामर्स वर्ग में तेजस्वी बिंदल 90 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रही है। दूसरे स्थान पर अचल गुप्ता ने 88.2 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर कृतिका सिंह ने 87.6 प्रतिशत और चौथे स्थान पर तन्मय चानना ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।
आईएससी 12वीं की टॉप टेन सूची
विद्यार्थी प्राप्त अंक
कीर्ति पंवार 491
राहुल सेठ 490
रविशंकर भट्ठ 463
अर्चित राठी 461
विदित तोमर 460
रोहन शर्मा 457
विशांत शांडिल्य 457
गौरी गर्ग 455
सफी समसी 452
रिया शर्मा 449
अंजलि शर्मा 446
आईसीएसई 10वीं की टॉप टेन सूची
अग्रिम जैन 591
कीर्ति चौधरी 590
पुनीत जैन 588
प्राची सिंह 578
मयंक राठी 577
राशि 577
मानिक संगल 574
पलक सिंह 572
विधि 567
सुक्रित प्रकाश सिंह 567
रितिश संगल 566