फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sadar MLA Tejendra Nirwal does not have a car

सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल के पास नहीं कार

Fri, 21 Jan 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sadar MLA Tejendra Nirwal does not have a car
सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल के पास नहीं कार
विज्ञापन

शामली। कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को कई प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन के दौरान शपथ पत्र में आपराधिक इतिहास, संपत्ति, शिक्षा और व्यवसाय का ब्योरा भी दिया। सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल के खिलाफ कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है। उन्होंने मेरठ कॉलेज मेरठ से एमए एलएलबी तक शिक्षा ग्रहण की है। उनके बैंक खातों में करीब 16 लाख रुपये जमा हैं। चल संपत्ति करीब 18 लाख है। पत्नी सीमा चौधरी की संपत्ति 30 लाख है। विधायक के पास 1.31 करोड़ कीमत की कृषि भूमि है। लेकिन उनके नाम कोई कार नहीं है।
मृगांका सिंह के खिलाफ मुजफ्फरनगर में मुकदमा
कैराना से पूर्व सांसद बाबू हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए शपथ पत्र के अनुसार उनके नाम मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाने में धमकाने और अमानत में खयानत की धाराओं में 2021 में मुकदमा दर्ज है। मृगांका सिंह ने एमए बीएड तक शिक्षा ग्रहण की है। उनके पास करीब 50 लाख कीमत की चल संपत्ति है। जबकि कृषि भूमि व व्यवसायिक संपत्तियों के अलावा गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में मकान है। अचल संपत्ति करीब 5.25 करोड़ की है।
विज्ञापन

करोड़पति हैं गठबंधन प्रत्याशी अशरफ अली
थानाभवन से सपा-रालोद प्रत्याशी अशरफ अली करोड़पति हैं। ओपन स्कूल से उन्होंने इंटरमीडिएट तक शिक्षा ग्रहण की है। उनके खिलाफ बाबरी थाने में महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। अशरफ अली के पास करीब 78 लाख रुपये की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी रमा आदिल के पास भी करीब 25 लाख की चल संपत्ति है। इसके अलावा अशरफ अली के पास 1.95 करोड़ की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed