फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sadak hadse mein sahkari samiti ke chairman ki maut

सड़क हादसे में सहकारी समिति चेयरमैन की मौत

Wed, 07 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 07 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
sadak hadse mein sahkari samiti ke chairman ki maut
जलालाबाद में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : अमर उजाला
शामली के जलालाबाद में सहारनपुर से शामली की तरफ आ रहे बाइक सवार दो लोगों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की शिनाख्त सहारनपुर  के मोरा किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन ब्रजपाल सिंह (35) निवासी ओमरी बजबता  के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


वहीं, घायल युवक मनीष कुमार (25) पुत्र सोमनाथ बड़गांव क्षेत्र के गांव जड़ौदा पांडा का रहने वाला है। दोनों लोग बुधवार रात बाइक से शामली की तरफ आ रहे थे। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर थानाभवन थाना क्षेत्र में जलालाबाद से आगे पहुंचे, तो शामली की ओर से सहारनपुर जा रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। रोडवेज बस सड़क किनारे खाई में उतर गई। 
विज्ञापन


ब्रजपाल और मनीष बाइक सहित सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण ब्रजपाल   सिंह की मौत हो गई, जबकि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर थानाभवन थानाध्यक्ष और जलालाबाद चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लहूलुहान दोनों लोगों को थानाभवन चिकित्सालय लाया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने ब्रजपाल सिंह को मृत घोषित  कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ब्रजपाल सिंह की जेब से मिली डायरी से नंबरों पर संपर्क किया, जिसके बाद उनकी शिनाख्त हो सकी। देर रात तक पुलिस उनके परिजनों को सूचना देने के बाद कार्रवाई में जुटी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed