फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Running brick kiln in inspection

निरीक्षण में चालू मिले ईंट भट्ठे

Tue, 09 Jan 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Tue, 09 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Running brick kiln in inspection
raid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। मानक पूरा नहीं करने पर ईंट भट्ठों को बंद करा दिया गया था। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण में बंद कराए गए ईंट भट्ठे चालू मिले। अधिकारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों भट्ठों पर पानी डालकर आग को बुझा दिया। एसडीएम और तहसीलदार ने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाले ईट भट्ठों के संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के जारी निर्देशों पर एक सप्ताह पूर्व पुलिस-प्रशासन ने क्षेत्र के दर्जनों ईंट भट्ठों को मानक पूरा नहीं करने पर बंद करा दिया था। इसके बाद चार जनवरी को रहमान ब्रिक फील्ड आर्यपुरी चालू पाए गया। इस पर भट्ठा संचालक इरफान, निवासी आर्यपुरी तथा भारत ब्रिक फील्ड मन्ना माजरा को चालू पाए जाने पर उसके संचालक फुरकान, निवासी तितरवाड़ा और इमरान के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य व तहसीलदार अभयराज पांडेय ने दोनों ईट भट्ठों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ही भट्ठे चालू मिले। इसके बाद प्रशासन ने मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दोनों ईंट भट्ठों की आग पर पानी डाल कर बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 तहसीलदार अभय राज पांडेय ने बताया कि पहले दोनों ईंट भट्ठा संचालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed