फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ruckus of relatives on private hospital for not returning the fees

Shamli News: फीस वापस न करने पर परिजनों का निजी अस्पताल पर हंगामा

Tue, 06 Jun 2023 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ruckus of relatives on private hospital for not returning the fees
शामली। शहर में नर्सिंग होम पर उपचार के लिए पहुंची महिला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चिकित्सक द्वारा जमा कराई गई इमरजेंसी फीस वापस न करने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। भाकियू नेता कपिल खाटियान भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद चिकित्सक ने फीस वापस कर दी।
विज्ञापन

ऊन ब्लाक क्षेत्र के गांव पिंडोरा निवासी महिला सुरेश (65वर्ष) की सोमवार को तबीयत खराब हो गई। परिजन महिला को लेकर शामली के निजी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ को महिला की तबीयत ज्यादा खराब होना बताया। स्टाफ के कहने पर परिजनों ने इमरजेंसी फीस एक हजार रुपये जमा करा दिए। इसके बाद चिकित्सक ने आकर महिला की जांच की, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होने पर परिजनों ने इमरजेंसी की जमा की गई फीस मांगी तो चिकित्सक ने फीस देने से मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर भाकियू के एनसीआर महामंत्री कपिल खाटियान भी अस्पताल में पहुंच गए। मामला बढ़ता देख चिकित्सक ने ली गई फीस परिजनों को लौटा दी। इसके बाद मामला शांत हुआ। बताया गया है कि पूर्व में भी निजी अस्पताल विवादों को लेकर चर्चा में रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed