फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RSS workers did path movement

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन

Sat, 16 Oct 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
RSS workers did path movement
शामली विजयदशमी पर पथ संचलन निकालते राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
शामली। दशहरे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने गणवेश में पथ संचलन किया। शहर में पंथ सचलन का सामाजिक संस्थाओं व दुकानदारों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हनुमान शाखा के गणवेशधारी स्वयंसेवक हनुमान टीला पर एकत्र हुए। इस मौके पर अस्त्र-शस्त्रों की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद खाकी पैंट, काली टोपी व सफेद शर्ट हाथों में लाठी लिए गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया जो कमला कॉलोनी, तालाब रोड, रेलवे रोड, शिव चौक होते हुए वापस हनुमान टीला जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि 1925 में विजयदशमी को ही नागपुर में राष्ट्रीय सेवक संघ की स्थापना हुई थी। 96 वर्षों में आरएसएस विशाल संगठन हो गया है। उन्होंने संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया गया कि कोरोना प्रोटोकॉल के चलते जिले में कई स्थानों पर छोटे-छोटे समूहों में पथ संचलन किया गया। इस दौरान शहर के सामाजिक, धार्मिक संगठनों व व्यापारियों-दुकानदारों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान पुनीत द्विवेदी, पंकज गुप्ता, अमित मित्तल, शिवकुमार धीमान, आनंद शर्मा, विकास आदि मौजूद रहे।

शामली  विजयदशमी पर  पथ संचलन निकालते राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ता

शामली विजयदशमी पर पथ संचलन निकालते राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

शामली  विजयदशमी पर  पथ संचलन निकालते राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ता

शामली विजयदशमी पर पथ संचलन निकालते राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed