फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rs 19.21 crore approved for widening of Eastern Yamuna Canal Tari

Shamli News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर महिला की जान गई

Wed, 08 Jan 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rs 19.21 crore approved for widening of Eastern Yamuna Canal Tari
थानाभवन के मोहल्ला मुजावरान निवासी शहनाज का फाइल फोटो । - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाभवन। रशीदगढ़ गांव में देर शाम गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली महिला शहनाज को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने आए दिन गन्ने के वाहनों से हादसों का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हादसे में महिला का पति बाल-बाल बच गया।
थानाभवन के मुजारान मोहल्ले निवासी शमसूद्दीन खेतों में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता हैं। मंगलवार को वह अपनी पत्नी 40 वर्षीय शहनाज के साथ पैदल ही राझड़ गांव में मजदूरी कर लौट रहे थे। जैसे ही रशीदगढ़ गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। शहनाज की ट्रॉली के नीचे कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि शमशूद्दीन ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने आए दिन गन्ने से भरे वाहनों के कारण हादसों का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप था कि प्रशासन इन ओवरलेाड वाहनों पर शिकंजा कसने में नाकाम है। जल्द से जल्द अंकुश लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के परिवार में एक बेटा और बेटी भी है। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे। एआरटीओ का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed