फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Route of Jalalabad Luhari Bypass, board put up for Dakhodi

Shamli News: मार्ग जलालाबाद लुहारी बाईपास का, बोर्ड लगा दिया दखोड़ी का

Wed, 20 Sep 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 20 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Route of Jalalabad Luhari Bypass, board put up for Dakhodi
जलालाबाद हसनपुर लुहारी बाईपास पर लगा दखोड़ी का बोर्ड
जलालाबाद। जलालाबाद लुहारी बाईपास मार्ग पर दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे 709 बी पर निर्माण कंपनी ने मार्ग पर ग्राम दखोड़ी का साइन बोर्ड लगा दिया जबकि यह मार्ग लुहारी बाईपास का लगता है। जिससे स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले राहगीरों में भ्रम की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

हाईवे स्थित जैन गेट से यह जलालाबाद बाईपास मार्ग लुहारी होते हुए मुजफ्फरनगर संपर्क मार्ग पड़ता है, जिस पर वाहनों का काफी आवागमन रहता है, दखोड़ी का गलत साइन बोर्ड लगाने से वाहन चालकों में भ्रम की स्थिति बन गई हैं। जबकि दखोड़ी जाने का मार्ग कस्बे के पूर्वी छोर पर हाईवे के निकट स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर से जाता है। कस्बावासियों ने हाईवे निर्माण कंपनी से सही साइन बोर्ड लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों से बात कर लगाए साइन बोर्ड
चौधरी जोगिंद्र का कहना है की हाईवे निर्माण टीम को स्थानीय लोगों या नगर पंचायत कर्मचारियों से बात कर ही साइन बोर्ड लगाने चाहिए थे। निर्माण कंपनी से जल्द जल्द सही साइन बाेर्ड लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रम की स्थिति हो रही पैदा
रजा हुसैन ने बताया की मार्ग पर गलत बोर्ड लगने से राहगीरों में भ्रम पैदा हो गया है। वाहन चालकों को पता होने के बाद भी वाहन रोककर मार्ग के बारे में पूछना पड़ता है। निर्माण कंपनी इसी बोर्ड पर सही नाम लिखकर इसे ठीक करें।


सही जानकारी के बाद ही लगाने चाहिए थे साइन बोर्ड

नगर पंचायत चेयरमैन जहीर मलिक के अनुसार हाईवे निर्माण टीम को नगर पंचायत कार्यालय में मार्ग की सही जानकारी प्राप्त करने के बाद ही साइन बोर्ड लगाने चाहिए थे, जिससे उस मार्ग पर वहीं का बोर्ड लगाया जाता। निर्माण टीम ने नगर पंचायत से मार्ग की कोई जानकारी नहीं ली। विभागीय अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed