{"_id":"5db33de58ebc3e012c65494c","slug":"route-diversion-applied-in-the-city-shamli-news-mrt450498681","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में रूट डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में रूट डायवर्जन लागू
विज्ञापन
शामली। दीपावली तक बाजारों में भीड़ को देखते हुए धनतेरस से शहर में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। बाजार में ई-रिक्शाओं के जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। साथ ही शहर के बीच से दिन में बसों का संचालन रोक दिया गया है।
धनतेरस और दीपावली पर शहर और देेहात के लोगों की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। इससे शहर में जाम के हालात बन जाते है। जाम से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन से शहर में रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। शुक्रवार को शहर में सवेरे से ही वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया था। पानीपत, करनाल और दिल्ली की तरफ से आने वाले सभी बसों और बड़े वाहनों को शहर के बीच वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर रोक दिया गया है। इन मार्गों से आने वाले वाहनों को बुढ़ाना रोड होते हुए रेलपार बाईपास से निकाला गया। इसी तरह मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ की तरफ से आने वाले वाहनों को गुरुद्वारा तिराहे पर बैरियर लगाकर शहर में नहीं जाने दिया गया। इन्हें भी रेलपार बाईपास और बुढ़ाना रोड से निकाला गया। इसके अलावा शहर के कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, नया बाजार, गांधी चौक में ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ को देखते हुए ई रिक्शाओं के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। ई-रिक्शाओं के बाजार में संचालन रोकने से लोगों को काफी राहत मिली है।
यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि धनतेरस से शहर में रूट डायर्जन लागू हो गया है। दीपावली तक यही व्यवस्था रहेगी। रात में शहर में नो एंट्री का समय भी बढ़ाकर 11 बजे किया गया है। बाजार में भीड़ को देखते हुए नो एंट्री का समय बढ़ाया या कम भी किया जा सकता है।