फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roundabout will be built in Kandela-Taparana, 66-66 meter land is reserved

Shamli News: कंडेला-टपराना में बनेंगे गोल चक्कर, 66-66 मीटर भूमि है आरक्षित

Tue, 26 Sep 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 26 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Roundabout will be built in Kandela-Taparana, 66-66 meter land is reserved
कंडेला टपराना बाईपास  बनाई जा रही सर्विस लेन
शामली। मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले कंडेला और टपराना में गोल चक्कर का निर्माण होगा। गोल चक्कर के लिए टपराना और कंडेला में एनएचएआई की ओर से 66- 66 मीटर भूमि खरीदी हुई है। अगले साल 30 मई 2024 तक कंडेला-टपराना बाईपास का निर्माण पूरा हो जाने के बाद शामली की रिंग रोड चालू हो जाएगी।
विज्ञापन

आठ किमी लंबाई का कंडेला टपराना बाईपास पर मिट्टी डालने के अलावा एक अंडरपास और पांच उपरिगामी पुल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। आगामी 15 अक्तूबर के बाद बाईपास पर रोड़ी पत्थर पर तारकोल डालकर काला करने का कार्य शुरू हो जाएगा। शामली जिले के दिल्ली-शामली, सहारनपुर, मेरठ-करनाल, पानीपत खटीमा के बाईपास का निर्माण चल रहा है। दिल्ली-शामली सहारनपुर, पानीपत खटीमा बाईपास और मेरठ-करनाल हाईवे के शामली बाईपास का निर्माण ज्यादातर पूरा हो चुका है। दिल्ली-शामली, सहारनपुर बाईपास का बलवा उपरिगामी पुल मेरठ-करनाल हाईवे का गोहरनी पुल की एप्रोच रोड को छोड़कर पानीपत-खटीमा हाईवे का बाईपास चालू है। कंडेला-टपराना बाईपास की पिछले दस माह पूर्व भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है। बाईपास के निर्माण के लिए हरियाणा की निर्माण एजेंसी टिटौली और कसेरवा कला में अपना प्लांट स्थापित कर चुकी है।
विज्ञापन

पिछले आठ माह से कंडेला- टपराना बाईपास पर मिट्टी डालने कार्य जारी है। कंडेला- शेखपुरा, कसेरवा कला, कसरेवा खुर्द, टिटौली में उपरिगामी पुल और अंडरपास का निर्माण चल रहा है। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मेनेजर घनश्याम कुमार ने बताया कि पानीपत-खटीमा और मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाले कंडेला-टपराना बाईपास पर मिट्टी डालने काम चल रहा है। कंडेला- शेखपुरा, कसेरवा खुर्द, कसेरवा कला, टिटौली में उपरिगामी पुल के पिलर खड़े हो गए है। टपराना और कंडेला में गोल चक्कर बनाने के लिए 66-66 मीटर भूमि आरक्षित की गई है। अंडरपास पर लिंटर डालने के लिए लोहे का जाल बिछा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 अक्तूबर से बाईपास पर रोडी डालकर तारकोल से लेपन कार्य शुरू हो जाएगा। 30 मई 2024 तक कंडेला- टपराना बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस बाईपास का निर्माण पूरा हो जाने के बाद शामली की रिंग रोड चालू हो जाएगी। रिंग रोड निर्माण पूरा हो जाने के बाद दिल्ली से सहारनपुर, मेरठ से करनाल, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हरिद्वार, पानीपत से मुजफ्फरनगर और मेरठ आने जाने की सुविधा मिलेगी। शहर को भी जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपरिगामी पुलों के दोनों ओर बनेगी सर्विस लेन
कंडेला- टपराना बाईपास के पांच उपरिगामी पुलों के बराबर सर्विस लेन का निर्माण होगा। पांच उपरिगामी पुल से उतरने और चढ़ने के लिए सर्विस लेन का निर्माण किया जा रहा है।


94 करोड़ रुपये का किसानों को हो चुका मुआवजा वितरित



पानीपत-खटीमा और मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाले कंडेला-टपराना बाईपास का 94 करोड़ रुपये का किसानों को मुआवजा वितरित हो चुका है।

कंडेला-टपराना बाईपास के गांव



-कंडेला, शेखपुरा, कसेरवा खुर्द, कसेरवां कलां, टिटौली, शाहिस्तापुर, सेवापुर, टपराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed