{"_id":"5820c4334f1c1b342fb37e84","slug":"root-was-still-jammed-divert","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्ट फिर भी लगा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्ट फिर भी लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
political
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के चलते शामली में यातायात को दुरुस्त करने के लिए परिवर्तन बेशक किया, लेकिन प्रशासन का यह परिवर्तन कारगर साबित नहीं हुआ। जिस कारण जगह-जगह सड़काें पर जाम लगता रहा।
परिवर्तन यात्रा रविवार रात ही शामली में पहुंच गई थी। सोमवार सुबह यात्रा शामली से कैराना के लिए रवाना हुई, तो इस दौरान नगर में जाम लगना शुरू हुआ। जैसे-जैसे परिवर्तन यात्रा का काफिला आगे बढ़ा वैसे-वैसे लगातार भीड़ बढ़ती चली गई। नगर में एसटी तिराहे की ओर से प्रवेश करते ही यात्रा के पीछे वाहनों का लंबा जाम लग गया।
यात्रा कुड़ाना तिराहे पर पहुंची, तो जाम ओर अधिक लग गया। इसके अलावा गुरुद्वारा तिराहा, फिर शिव चौक तक आते-आते हुजूम इतना बढ़ गया कि पैदल राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
यात्रा वर्मा मार्केट के सामने से होती हुई फव्वारा चौक, विजय चौक से कैराना रोड पर पहुंची। इस दौरान भयंकर जाम लग गया। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस द्वारा इस दौरान यातायात बाधित न हो इसके लिए किए गए रूट डायवर्जन के प्लान को लागू भी किया गया, फिर भी मुख्य मार्ग पर दुपहिया वाहन तथा पैदल यात्रियों की भीड़ लगी रही।
उधर, कैराना में राजनाथ सिंह की जनसभा के मद्देनजर पानीपत की ओर से आने वाले वाहनों को बाईपास से निकला गया। शामली जाने वाली प्राइवेट बसों को पुराने बाईपास पर खड़ा कराया गया था। वहीं, कांधला से जनसभा मेें आने वाले वाहनों को कांधला बस स्टैंड से पहले ही अस्थायी पार्किंग में रोका गया। शामली की ओर से आने वाले रैली के वाहनों को भास्कर स्कूल की पार्किंग में और झिंझाना की ओर से आने वाले रैली के वाहनों को सब्जी मंडी के पास ही रोक दिया गया। पब्लिक इंटर कालेज व विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के आगे मुख्य मार्ग पर पुलिस ने जगह जगह बैरीकेडिंग लगा रखी थी।