फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roorkee youth drowns while taking bath in Yamuna, dies

Shamli News: यमुना में नहाते समय डूबा रुड़की का युवक, मौत

Fri, 19 May 2023 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Roorkee youth drowns while taking bath in Yamuna, dies
आदिल का फाइल फोटो
- परिवार सहित बिड़ाैली में मेले में दरगाह पर आया था चादर चढ़ाने
विज्ञापन

फोटो
झिंझाना। बिडौली दरगाह पर लगे मेले में परिवार संग चादर चढ़ाने आया रुड़की निवासी युवक यमुना में नहाते समय डूब गया। जिसे हरियाणा के लालुपुरा में गोताखोरों द्वारा निकाला गया। हरियाणा पुलिस ने उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उत्तराखंड रुड़की निवासी 25 वर्षीय आदिल पुत्र सईद अपने परिवार के साथ थाना क्षेत्र के गांव बिडौली में लगे मेले में दरगाह पर चादर चढ़ाने आया था। पिता सईद, मां रानी और पत्नी शीबा साथ थे। दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद आदिल यमुना में नहाने के लिए चला गया। जहां पर नहाते समय वह पानी की तेज धारा में बह गया। आसपास के लोगों ने बचाव के लिए शोर मचाया। बाद में हरियाणा के लालुपुरा में गोताखोर द्वारा आदिल को यमुना से निकाला गया। हरियाणा पुलिस ने आदिल को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आदिल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि आदिल की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। थाना प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया इस मामले में कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed