फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rock Gold Academy team championship

रॉक गोल्ड एकेडमी की टीम को चैंपियनशिप

Tue, 08 Sep 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 08 Sep 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित ग्रीन सिटी बैंकट हाल में मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित नार्थ जोन मार्शल आर्ट चैंपियनशिप  रॉक गोल्ड एकेडमी की टीम ने जीती।
विज्ञापन


मार्शल आर्ट फाउंडेशन के महासचिव इमरान चौधरी ने नार्थ जोन मार्शल आर्ट चैंपियनशिप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया चैंपियनशिप में अमृतसर, भटिंडा, हिमाचल प्रदेश, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बड़ौत, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बिजनौर समेत कई शहरों के करीब 370 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि रॉक गोल्ड एकेडमी के चेयरमैन सुनील गोयल ने नार्थ जोन मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


सोमवार को चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में अलग अलग भार वर्ग से शामली के खिलाड़ी खुशी, वंशिका, रिया, तनुषा मलिक, आरती मलिक, मानसी मलिक ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अमृतसर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और दो रजत और एक कांस्य पदक, भटिंडा के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और छह रजत पदक, अंबाला के दो खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक, बिजनौर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक, बागपत के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण पदक, छह रजत और नौ कांस्य पदक जीते।


 गाजियाबाद की टीम ने दो स्वर्ण पदक, प्राइड अकादमी की टीम ने 39 पदक प्राप्त किए, इनमें 25 स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं। इसमें रॉक गोल्ड एकेडमी की टीम प्रथम, प्राइड अकादमी टीम की द्वितीय और अमृतसर की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed