{"_id":"61330278da8fc54a4135f381","slug":"robbry-in-farmers-house-on-gun-point-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: हथियारबंद बदमाशों ने किसान परिवार को बंधक बनाकर डाली लाखों की डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: हथियारबंद बदमाशों ने किसान परिवार को बंधक बनाकर डाली लाखों की डकैती
Sat, 04 Sep 2021 10:52 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:52 AM IST
सार
हथियार बंद बदमाशों ने किसान परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों की लूट को वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में थानाभवन क्षेत्र के गांव कादरगढ़ में बीती रात आठ हथियारबंद बदमाशों ने किसान के घर में डाका डाला। बदमाशों ने किसान परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों की डकैती को अंजाम दिया। वारदात के बाद बदमाश गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं डकैती के बाद से किसान के परिवार में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव कारदगढ़ में शुक्रवार रात करीब एक बजे 8 बदमाश महेश पुत्र विजेंदर के घर में जा घुसे। बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर ले लिया बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने तकरीबन पांच लाख के सोने चांदी के जेवर व 11 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। अभी मामले की छानबीन जारी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन