{"_id":"670c19f3a58b9f5d0d031944","slug":"robber-of-rs-40-lakhs-caught-in-axis-bank-shamli-news-c-26-1-smrt1048-129991-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एक्सिस बैंक में 40 लाख की लूट करने वाला दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एक्सिस बैंक में 40 लाख की लूट करने वाला दबोचा
Mon, 14 Oct 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ा गया एक्सिस बैक में लूट का आरोपी । संवाद
शामली। एक्सिस बैंक में 13 दिन पहले 40 लाख रुपये की लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम के 30.20 लाख रुपये, घटना में प्रयुक्त दो तमंचे, बाइक और उस समय पहने हुए कपड़े व बैग बरामद किया हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने लोगों का कर्जा उतारने के लिए लूट की घटना की थी। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
डीआईजी अजय साहनी ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया एक अक्तूबर की दोपहर धीमानपुरा स्थित एक्सिस बैंक के मैनेजर नमन जैन को नकाबपोश व्यक्ति ने सुसाइड के साथ हत्या करने की धमकी देकर 40 लाख रुपये लूट लिए थे। रविवार को कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने बैंक से रकम लूटने के आरोपी अमरजीत निवासी गांव लिलौन को गिरफ्तार कर लिया।
डीआईजी के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आर्थिक तंगी में उसने लोगों से कर्जा लिया जिसमें उस पर लगभग 20 लाख रुपये का कर्जा हो गया था। कर्ज चुकाने का उस पर दबाव था जिस कारण उसने बैंक से रकम लूटने की योजना बनाई।
विज्ञापन
डीआईजी ने घटना के खुलासे में शामिल अधिकारियों को प्रशंसा प्रशस्ति पत्र देने और पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। प्रेसवार्ता के समय एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी श्यामसिंह के अलावा कोतवाली व एसओजी टीम मौजूद रही।