{"_id":"5f1dcbc08ebc3e639241a3a7","slug":"robber-injured-in-encounter-partner-absconding-shamli-news-mrt493206076","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में लुटेरा घायल, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में लुटेरा घायल, साथी फरार
विज्ञापन
शामली मुठभेड में पकडा लूट का आरोपी
- फोटो : SHAMLI
मुठभेड़ में लुटेरा घायल, साथी फरार
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में महिला से चेन लूटने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुंडेट नहर पुल पर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, 10 हजार रुपये और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में सुबह करीब सवा 10 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने मंदिर से लौट रही सिंचाई विभाग की महिला कर्मचारी सोनम से सोने की चेन लूट ली थी और फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना आदर्श मंडी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी जितेंद्र कुमार नेतृत्व मे पुलिस की टीमें लगाई गई थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर घटना में शामिल दोनों बदमाशों की पहचान हुई। इसके बाद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जनपद में चेकिंग अभियान चलाया गया। शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर थाना आदर्श मंडी ने मुंडेट नहर पुल पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश विकास कश्यप, निवासी गांव लक्ष्मणपुरा थाना झिंझाना पैर में गोली लगने से घायल हो गया है, जबकि उसका साथी चमन निवासी गांव खन्नू डेरा, थाना झिंझाना मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश का सीएचसी शामली में उपचार कराया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश विकास के कब्जे से 10 हजार रुपये, एक तमंचा, तीन खोखा, चार कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार विकास के खिलाफ हरियाणा के जनपद करनाल के थाना घरोंडा और थाना झिंझाना में कई मुकदमे दर्ज हैं और वह लूट और चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

शामली : मुठभेड़ में पकड़ा गया लूट का आरोपी।- फोटो : SHAMLI

शामली : घटनास्थल पर पड़ा तमंचा।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन