फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Robbed in search of accused of train robbery

ट्रेन लूट के आरोपी की तलाश में दबिश दी

Sun, 23 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Robbed in search of accused of train robbery
शामली। दिल्ली से शामली आ रही पैसेंजर ट्रेन में एक माह पहले हुई लूट के मामले में फरार मास्टर माइंड आरोपी की तलाश में जीआरपी ने गांव असारा में दबिश दी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन

पिछले महीने 24 जनवरी की रात को दिल्ली से शामली आ रही पैसेंजर ट्रेन में सवार यात्रियों से बदमाशों ने नकदी, मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूट लिया था। इस घटना की रिपोर्ट कैराना निवासी सईद ने जीआरपी थाना शामली पर दर्ज कराई थी। जीआरपी ने शुक्रवार को इस घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों आशू निवासी गांव कसेरवा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर, शोएब निवासी गांव हिसावदा थाना सिंधावली अहीर और राहुल उर्फ काला निवासी गांव असारा जिला बागपत को गिरफ्तार किया था। जीआरपी ने इस घटना में रिजवान निवासी असारा को फरार होना बताया है। पुलिस ने रिजवान को इस घटना का मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस ने पकड़े आरोपियों ने चार हजार रुपये नकद, दो तमंचे, चाकू और यात्री का आधार कार्ड बरामद किया था। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन लूट की घटना में फरार रिजवान की तलाश में उसके गांव असारा जिला बागपत में दबिश दी गई, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed