फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roadways buses started operating from Agra to Shamli to Gangoh

आगरा से शामली होकर गंगोह तक रोडवेज बसों का संचालन शुरू

Thu, 17 Jun 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses started operating from Agra to Shamli to Gangoh
शामली। आगरा से मेरठ-शामली होकर गंगोह तक यूपी रोडवेज की बस का संचालन शुुरू हो गया है। वेस्ट यूपी के छह जिलों से गुजरने वाली रोडवेज बसों को आगरा से चलकर सहारनपुर जिले के गंगोह कस्बे तक आने में नौ घंटे लगेंगे। आगरा के फोर्ट डिपो ने संचालन का रूट और बस की समय सारिणी कार्यक्रम शामली रोडवेज डिपो को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

आगरा के फोर्ट डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी द्वारा जारी किए गए यूपी रोडवेज बस के कार्यक्रम के मुताबिक यूपी रोडवेज की बस आगरा से सुबह 6.00 बजे चलकर अलीगढ़, बुलंदशहर मेरठ होते हुए शामली दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। सवा तीन बजे गंगोह पहुंच जाएगी। अगले दिन आगरा के फोर्ट डिपो की यूपी रोडवेज बस गंगोह से सुबह 6.00 बजे चलकर शामली साढ़े सात बजे पहुंचेगी। 9.40 बजे मेरठ होते हुए बुलंदशहर 11.15 बजे और 12.30 बजे अलीगढ़ होते हुए सीधे आगरा 3.15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

एआरएम शामली मनोज वाजपेयी और शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने बताया कि आगरा के फोर्ट डिपो का आगरा से मेरठ और शामली होकर गंगोह तक यूपी रोडवेज बस के संचालन का पत्र प्राप्त हो गया है। सहारनपुर जिले के गंगोह-शामली, मेरठ जिले के लिए आगरा जाने के लिए यात्रा की सुविधा होगी। 350 रुपये किराया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा-मथुरा जा सकेंगे शामली और सहारनपुर के लोग
शामली। आगरा परिक्षेत्र के आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बसों के तहत दिल्ली का संचालन शुरू हो जाने के बाद आगरा से बाया मथुरा, दिल्ली-शामली होकर सहारनपुर तक यूपी रोडवेज की बस का संचालन शुरू होगा। अंतरराष्ट्रीय बसों का संचालन बंद होने से यूपी रोडवेज की बस दिल्ली नहीं जा रही है। वह आगरा से मथुरा, दिल्ली बॉर्डर से नोएडा होते हुए शामली सहारनपुर के लिए जल्द एक यूपी रोडवेज की बस का संचालन और करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed