फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roadways bus station construction stopped due to highway

हाईवे के कारण रोडवेज के बस स्टेशन का निर्माण अटका

Mon, 23 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus station construction stopped due to highway
शामली मुजफ्फरनगर मार्ग पर रोडवेज कार्यशाला की भूमि। - फोटो : SHAMLI
हाईवे के कारण रोडवेज के बस स्टेशन का निर्माण अटका
विज्ञापन

शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे के निर्माण के कारण जिला मुख्यालय पर रोडवेज के बस स्टेशन का निर्माण अटक गया। हाईवे के लिए एनएचएआई ने बस स्टेशन के लिए आरक्षित भूमि में से 673 वर्ग मीटर भूमि अधिग्रहीत कर ली। बस स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि कम पड़ गई।
मुजफ्फरनगर रोड पर फतेहपुर गांव की नौ बीघा भूमि वर्ष 2015 मेें रोडवेज के बस स्टेशन के लिए आरक्षित की गई थी। कार्यशाला के लिए चहारदीवारी और कार्यालय भवन का नौ करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया। धनराशि अवमुक्त होने से पहले ही इस तीन एकड़ भूमि में से 673 वर्ग मीटर भूमि हाईवे के निर्माण में चली गई। रोडवेज के एआरएम बाबू राम ने बताया कि बस स्टेशन के लिए आरक्षित भूमि में से हाईवे में जमीन चली जाने पर भूमि अब कम रह गई है। जिसके चलते डीएम को पत्र लिखकर तीन एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

यात्रियों को नहीं मिल पा रही सुविधाएं
शामली दस साल पहले जिला बन गया था। इसके बाद भी यहां अभी तक रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण नहीं हुआ है। जिसके चलते यात्रियों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। जब तक जिले में बस स्टेशन नहीं बनता, रोडवेज की बस नहीं मिलती। यही कारण है कि जिले से सिर्फ अनुबंधित बसों का ही संचालन होता है। फिलहाल अनुबंधित बसों का अड्डा भी पालिका की किराए की भूमि पर चल रहा है। वहां हमेशा जाम की स्थिति रहती है। रोडवेज का बस स्टेशन बनने से यात्रियों को कई सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि के सामने अब सड़क भी हो गई ऊंची
फतेहपुर गांव में बस स्टेशन की भूमि के सामने से पानीपत-खटीमा हाईवे निकलेगा। यहां हाईवे निर्माण कर रही कंपनी ने सड़क एक से डेढ़ मीटर ऊंची उठा दी है। जिसकी वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

अधिग्रहीत भूमि का नहीं दिया मुआवजा
एनएचएआई ने परिवहन निगम की 673 वर्ग मीटर भूमि तो अधिग्रहीत कर ली, लेकिन अभी तक भी मुआवजा नहीं दिया है। एआरएम इसके लिए कई बार एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed