फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways are not getting passengers

अनलॉक-1: बसें चलीं तो खिले चेहरे, शादी के तीन माह बाद मायके को निकली पत्नी, दिल्ली के सफर पर रवाना हुए इमाम

Tue, 02 Jun 2020 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways are not getting passengers
शामली रोडवेज बस स्टेंड पर खडी गाडिया। - फोटो : SHAMLI

अनलॉक-1 में बसों के संचालन से लॉकडाउन में फंसे यात्रियों को राहत मिली है। मंगलवार को दूसरे दिन 14 बसों का संचालन हुआ। सुबह पांच बजे से बसों का संचालन शुरू हुआ, हालांकि पहले दिन के अपेक्षा यात्रियों की संख्या बढ़ी है। कुल करीब 300 यात्रियों ने सफर किया। बसों के चालक-परिचालक यात्रियों का इंतजार करते रहे। रोडवेज बस स्टैंड पर अमर उजाला टीम ने यात्रियों से बातचीत कर उनका हाल जाना।

विज्ञापन


तीन माह बाद मायके मायके जाने का मौका मिला
कस्बा थानाभवन निवासी पत्नी के साथ पहुंचे कुलदीप ने बताया कि 12 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी एक सप्ताह के लिए अपने घर गई थी।

इसके बाद ससुराल आई तो लॉकडाउन होने की वजह से वह अपने मायके नहीं जा पाई। पत्नी ने बताया कि कई बार अपने घर जाने की इच्छा हुई, पर लॉकडाउन की वजह से मजबूरी बनी थी। अब बसें चली है तो उसे अपने मायके बागपत जाने का मौका मिला, वह बहुत खुश है।

विज्ञापन

दो माह में दिल्ली नहीं जा पाए इमाम
कस्बा थानाभवन निवासी उस्मान ने बताया कि वे दिल्ली में एक मस्जिद में इमाम है। लॉकडाउन से पहले वे अपने घर आए थे। अब बसें चलने पर वह दिल्ली जा रहे हैं। यहां से वे लोनी बॉर्डर पहुंचेंगे और वहां से अन्य निजी साधन से मस्जिद पहुंच जाएंगे। बसें चलने पर उन्हें सुकून मिला है।

लॉकडाउन होने से गमी में भी नहीं जा पाए थे
बस स्टैंड पर पांच महिलाओं और बच्चों समेत 17 लोग ई रिक्शा से पहुंचे विजयपाल, नारंग, बाबूलाल आदि ने बताया कि वे मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के निवासी है। चार माह पहले बुटराड़ा में निर्माणाधीन बिजलीघर पर काम कर रहे थे। कुछ दिन पहले उनके परिवार एक व्यक्ति का निधन गया। लॉकडाउन की वजह से वे घर नहीं जा पाए थे। अब बस चली है तो वह घर जा रहे हैं।

मेरठ से पहुंचे दीपक को नहीं मिली पानीपत की बस
मेरठ के बुढ़ाना गेट निवासी दीप गुप्ता पानीपत कंपनी में नौकरी करते हैं। लॉकडाउन में वह घर आ गए थे। अब कंपनी ने बसों का संचालन होना बताते हुए बुलवाया है। वह मेरठ से बस द्वारा शामली पहुंचा लेकिन यहां आकर पता चला कि हरियाणा के पानीपत के लिए बस नहीं है। उसने कंपनी को यह जानकारी दे दी है और वापस मेरठ जा रहा है।

दूूसरे राज्य में भी बस संचालन की सुविधा मिले
दिल्ली के दुर्गापुरी निवासी हरेंद्र सिह ने कहा कि बस चलने से लोगों को सुविधा मिली है। वह सुबह दिल्ली से किसी काम से शामली आए थे। उनका कहना है कि बसें लोनी बॉर्डर तक जा रही है। दिल्ली से आने-जाने वालों को अभी भी परेशानी हो रही है।

सरकार से मांग है कि बसों का संचालन दूसरे राज्यों में भी शुरू किया जाए। इसके अलावा पंजोखरा निवासी अनिल कुमार ने बताया कि बस चलने से राहत मिली है। वह बस से सामान लेने शामली आया था।

आधा घंटा में आए सात यात्री
सहारनपुर से बड़ौत जाने वाली बस के परिचालक अजय कुमार ने बताया कि आधा घंटे से बस लगी हुई है। सात यात्री आए है। निगम के अधिकारियों के आदेश है कि कम से कम 20 सवारी लकर चले। सहारनपुर से भी 15 सवारी लेकर चले थे।

दूसरे दिन 14 बसों का संचालन हुआ है। यात्री न होने से बाकी बसें खड़ी है। दूसरे दिन करीब 300 यात्रियों ने सफर किया हैं। बस स्टैंड पर यात्रियों के नाम-पता रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। यात्रियों को फेस मास्क लगाने और सैनिटाइजर से हाथ धुलवाने के बाद बस में बैठाया जा रहा है। - राजेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी शामली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed