{"_id":"5e2499478ebc3e7da46508b2","slug":"roads-ravaged-by-rain-public-upset-shamli-news-mrt4647158167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सड़कें हुईं खस्ताहाल, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सड़कें हुईं खस्ताहाल, जनता परेशान
विज्ञापन
शामली फव्वारा चौक पर सड़क पर हुआ गढ्ढा ।
- फोटो : SHAMLI
शामली। सर्दी के मौसम में हुई बारिश से शहर की सड़कें जगह-जगह से टूट गई हैं। कई स्थानों पर सड़क में गड्ढे बनने और जलभराव की समस्या बनने से लोग परेशान हैं, लेकिन नगरपालिका इस समस्या को लेकर उदासीन है।
दिसंबर और जनवरी माह में सर्दी के मौसम में जिले में कई बार बारिश हो चुकी है। दो दिन पहले भी जिले में बारिश हुई है। जिस कारण सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा होने के कारण सड़कें भी टूट गई हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। कई स्थानों पर बारिश के बाद भी जलभराव की समस्या बनी है। इन गड्ढों के कारण वाहनों के गिरकर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। शहर के बीच की मुख्य सड़क पर धीमानपुरा रेलवे फाटक के निकट, शिव चौक के निकट और वीवी इंटर कालेज रोड आदि स्थानों पर सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों के कारण सड़कों से गुजरने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन नगरपालिका द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
किरोड़ी-गोहरनी मार्ग पर टूटी सड़क पर भरा पानी
शहर में नई मंडी भैंसवाल रोड से किरोड़ी-गोहरनी होते हुए सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर सड़क टूटी होने के कारण जल भरा हुआ है। इस मार्ग पर श्री सत्यनारायण इंटर कालेज होने के कारण छात्र-छात्राओं को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग के निकट और आने जाने वाले लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए मरम्मत की मांग की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
- बारिश में पानी भरने से सड़क टूटी हुई है। पिछले महीने से कई बार बारिश होने के कारण यहां पानी भरा रहता है, जिससे आने जाने में परेशानी हो रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। - नीरज कुमार
- उनके खेत भी इसी मार्ग पर होने के कारण आना-जाना पड़ता है। पानी भरा रहने और सड़क टूटी होने के कारण आने जाने में दिक्कत होती है। - राजीव निर्वाल
- किरोड़ी मार्ग पर वाहनों का आवागमन होता है। कई बार दुपहिया वाहन फिसलकर पानी में गिर जाते है। चार पहिया वाहनों के पानी से निकलने के कारण वहां से जाने वाले लोगों के कपड़ों पर छींटे पड़ने से खराब हो जाते हैं। - नरेंद्र शर्मा
- इस मार्ग पर इंटर कालेज होने के कारण छात्र-छात्राओं को आने जाने में परेशानी होती है। उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, लेकिन इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। - मुकेश कुमार
कोट
शहर के बीच से गुजरने वाली मुख्य सड़क पीडब्ल्यूडी की है। इस सड़क का निर्माण और मरम्मत उसी के द्वारा कराई जाती है। शहर के अंदर की सड़कें ठीक है। अगर कहीं पर बारिश के बाद गड्ढे बनने या कहीं से टूटने की शिकायत मिलती है तो उसकी मरम्मत कराई जाएगी। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली।

शामली विजय चौक पर सड़क पर गढ्ढा। - फोटो : SHAMLI

शामली करौडी मार्ग पर टूटी सड़क पर भरा पानी।- फोटो : SHAMLI