{"_id":"681274fe6a65f5cf700f81d9","slug":"roads-and-streets-are-in-bad-condition-due-to-potholes-created-while-laying-gas-pipeline-shamli-news-c-26-1-sal1002-141154-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गैस पाइपलाइन बिछाने में गड्ढों से सड़कें व गलियां बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गैस पाइपलाइन बिछाने में गड्ढों से सड़कें व गलियां बदहाल
विज्ञापन
शामली मुजफ्फरनगर मार्ग पर टूटी-पड़ी सड़कl संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर में दस माह से इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) कंपनी की तरफ से घर-घर घरेलू गैस पहुंचाने के लिए शहर में पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। पाइप लाइन डालने के लिए बनाए गए गड्ढों की मरम्मत नहीं की जा रही है, जिससे सड़कें और गलियां बदहाल स्थिति में हैं।
कंपनी की तरफ से नगरपालिका को 2.60 करोड़ रुपये गड्ढों की मरम्मत के लिए दिए गए, लेकिन पालिका ने मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। शहर में पड़ताल की तो कई स्थानों पर इस तरह की स्थिति सामने आई।
- स्थान विजय चौक :
विजय चौक चौराहा मेरठ करनाल हाईवे और पानीपत खटीमा हाईवे को जोड़ता है। इस कारण यहां पर वाहनों और लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है। विजय चौक पर गैस पाइप लाइन डालने के लिए दो माह से ज्यादा समय पहले बड़ा गड्ढा बनाया गया था, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं होने से लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
- स्थान पंजाबी काॅलोनी रेलपार
पंजाबी काॅलोनी में गैस पाइप लाइन के लिए रघुनाथ मंदिर के बनाए बनाए गड्ढे की छह माह बाद भी मरम्मत नहीं की गई। इससे दिनभर धूल उड़ने से कॉलोनी में रहने वाले लोगों और वाहन चालकाें को परेशानी उठानी पड़ रही है।
- स्थान मुजफ्फरनगर रोड कुड़ाना मोड़
मुजफ्फरनगर रोड पर कुड़ाना मोड़ के निकट भी आईजीएल कंपनी ने गैस पाइप लाइन डालने के लिए गड्ढा बनाया गया था। करीब सात माह बाद भी गड्ढे की मरम्मत नहीं हुई। इससे लोगों को धूल और ईंट आदि पड़ी होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा काकानगर, कमला काॅलोनी, दयानंद नगर समेत कई मोहल्लों में भी गड्ढों व टूटी सड़कों से नागरिक परेशान हैं।
- ये बोले नागरिक
मुजफ्फरनगर रोड निवासी दुकानदार शकील व मेहरबान ने बताया कि गैस कंपनी ने कई माह पहले गड्ढों की खोदाई शहर में जगह-जगह की थी, लेकिन इसके बाद उनकी मरम्मत नहीं की गई। पहले तो कई स्थानों पर गड्ढों को खुला छोड़ दिया था, जिसमें दुपहिया वाहन व पैदल चलने वाले गिरकर घायल हुए थे। इसके बाद लोगों ने ही मिट्टी आदि डालकर भरे थे।
पंजाबी काॅलोनी रेलपार निवासी सुदेशना व कार्तिक का कहना है कि गैस पाइप लाइन डालने के नाम सड़कें व गलियों में गड्ढे बनाए गए। इसके बाद न तो कंपनी ने और न ही नगरपालिका ने इनकी सुध ली। यहां दिनभर धूल उड़ती रहती है।
-- पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों ने उठाया था मुद्दा
मंगलवार को नगरपालिका शामली की बोर्ड बैठक में सभासद अनिल उपाध्याय ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि आईजीएल कंपनी ने शुरू में ही गड्ढों की मरम्मत के लिए 2.60 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया था, इसके बाद भी पालिका ने मरम्मत नहीं कराई गई।
- कोट
आईजीएल कंपनी द्वारा गड्ढों की मरम्मत के लिए 2.60 करोड़ रुपये पालिका को दिए गए हैं। गड्ढों की मरम्मत के लिए टेंडर निकाला गया है। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। - विनोद सोलंकी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली