फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Road encroachment hindered the track of youth

युवाओं के ट्रैक में बाधा बना सड़क का अतिक्रमण

Sat, 28 Aug 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Road encroachment hindered the track of youth
थानाभवन अतिक्रमण से अटा गोसगढ़ गांव का मुख्य मार्ग - फोटो : SHAMLI
थानाभवन। गांव के मुख्य मार्ग पर दोनों साइड किसानों द्वारा किए गए अतिक्रमण के विरोध में गोसगढ़ गांव की प्रधान संगीता रोड ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। कहा कि यदि सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाता है तो वह सड़क के दोनों ओर युवाओं के दौड़ने के लिए ट्रैक बनाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर को भेजे पत्र में ग्राम प्रधान संगीता रोड ने बताया कि उनका गांव कस्बे से चरथावल मार्ग व जलालाबाद से हसनपुर लुहारी मार्ग के बीच स्थित है। इन दोनों मुख्य मार्गों से गांव के बीच से मुख्य रास्ता जाता है। सरकारी कागजों में इस सड़क की चौड़ाई 75 मीटर है, लेकिन अब मौके पर यह सड़क 10 फीट भी नहीं बची हैं। दोनों तरफ किसानों के खेत गहरे होने के कारण लगातार भूमि का कटान होता गया और सड़क पर अतिक्रमण बढ़ता गया।
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण यहां आए दिन हादसे होते हैं। इसके अलावा उनका प्रयास है कि यदि इस सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाता है तो वह युवाओं के लिए इस मार्ग के दोनों ओर दौड़ लगाने का ट्रैक तैयार कराएंगे। ग्राम प्रधान ने बताया कि अब तक वह इस संबंध में तीन बार प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्राम प्रधान ने इस मामले में डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed