{"_id":"620e95710a6d93109c424c7a","slug":"road-collapses-on-the-border-towards-haryana-people-upset-shamli-news-mrt577354082","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर हरियाणा साइड की सड़क धंसी, पूरे दिन भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर हरियाणा साइड की सड़क धंसी, पूरे दिन भीषण जाम
विज्ञापन
कैराना में हरियाणा बॉर्डर पर सड़क धंसने से लगा जाम।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर हरियाणा की तरफ सड़क धंसी, रहा भीषण जाम
शामली, कैराना। रात में हरियाणा-यूपी सीमा पर हरियाणा के तरफ की सड़क धंस गई। जिससे चलते ट्रैफिक वनवे करना पड़ा। इससे यमुना पुल के दोनों और पूरे दिन भीषण जाम लगा रहा। दोनों प्रदेश के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
पानीपत के सिवाह से नगीना तक 709 एडी हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। हरियाणा यूपी बार्डर पर 60 के दशक के बने पुल के बराबर में ही नया फोरलेन पुल बनाया जा रहा है। इसके लिए हरियाणा की ओर से पिलर बनाने को मशीनों से गड्ढे खोदे गए हैं। इससे बुधवार रात यमुना पुल से जुड़ी हरियाणा साइड की सड़क धंस गई।
सड़क धंसने के कारण खतरे को देखते हुए हरियाणा की साइड से आने जाने वाले वाहनों को वनवे कर दिया गया। जिस कारण बुधवार रात में ही यमुना पुल के दोनों और करीब 4 किमी लंबा जाम लग गया। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन हरियाणा बॉर्डर से वाहन रेंग-रेंग कर गुजरते रहे। कई घंटे जाम में फंसने के कारण वाहन चालक व यात्री परेशान रहे। कुछ सवारियों ने तो सामान सिर पर रखकर पैदल ही पुल पार किया। बृहस्पतिवार शाम तक भी हरियाणा सीमा यमुना पुल पर जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
2013 में हरियाणा की सड़क बाढ़ में बह गई थी
2013 में यमुना के पानी में आई बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई थी। उस समय यमुना पुल से लगी हरियाणा साइड की पूरी सड़क पानी में बह गई थी। जिस कारण करीब डेढ़ माह तक हरियाणा यूपी सीमा पूरी तरह बंद रही थी। बुधवार को भी 2013 की बाढ़ के पानी में बही सड़क वाले स्थान पर ही नए पुल के गड्ढे के कारण सड़क करीब दो फीट नीचे धंस गई। जिससे जाम की स्थिति बनी रही।

कैराना में हरियाणा सीमा यमुना पुल पर जाम के कारण पैदल आते मुसाफिर।- फोटो : SHAMLI

कैराना में यमुना के पुराने पुल के बराबर में नए फोरलेन पुल के पिलर के लिए खोदा गया गड्ढा।- फोटो : SHAMLI

कैराना में यमुना पुल को हरियाणा से जोड़ने वाली सड़क धंसी।- फोटो : SHAMLI