{"_id":"6ae4f71400a3360b6d062c06","slug":"road-built-at-a-cost-of-25-lakh-disintegrates-within-two-years-gravel-left-scattered-shamli-news-c-26-1-sal1002-177139-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 25 लाख की लागत से बनी सड़क दो साल में उखड़ी, बजरी बिखरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 25 लाख की लागत से बनी सड़क दो साल में उखड़ी, बजरी बिखरी
Sat, 31 Oct 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
मेरी आवाज सुनोकुडाना में उखड़ी सड़क।
- फोटो : Self
बनत। कुड़ाना गांव में सरकारी अस्पताल के सामने लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब दो साल पहले 25 लाख रुपये की लागत से बनाई गई सड़क की ऊपरी परत जगह-जगह से उखड़ गई है। कई स्थानों पर बजरी बाहर निकल आई है। सड़क की मौजूदा हालत देखकर ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री और मानकों के पालन पर सवाल उठाए है। सड़क पर रोडी फैलने के कारण दुपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क की तकनीकी जांच कराकर निर्माण की गुणवत्ता और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने उठाए सवाल
रमेश मुखिया का कहना है कि 25 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की हालत खराब हो गई है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
कृष्ण कुमार ने बताया कि दो साल में ही कई स्थानों पर बजरी बाहर निकल रही है। अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति देखकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रेम कुमार का कहना है कि सरकारी धन से बनने वाली सड़क की गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। कमी मिलने पर जिम्मेदारी तय कर मरम्मत कराई जाए।
कुलबीर मलिक ने कहा कि सड़क का दो साल में ही उखड़ना चिंता का विषय है। निर्माण की जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए।
सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। निर्माण कराने वाले ठेकेदार से भी जवाब-तलब किया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - राजकुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग