फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Road and drain construction work will be done in various wards of the city with an expenditure of Rs 20 lakh.

Shamli News: शहर के विभिन्न वार्डों में 20 लाख से होंगे सड़क और नाली निर्माण कार्य

Sat, 16 May 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Road and drain construction work will be done in various wards of the city with an expenditure of Rs 20 lakh.
शामली। शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए करीब 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए है। नगर पालिका की ओर से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा, जिससे लंबे समय से परेशान लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि वार्ड नौ रेलपार में मनोज और धर्मेंद्र के मकान से वेदपाल के मकान तक सड़क और नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा कुड़ाना रोड पर नगर पालिका की दुकानों का सुंदरीकरण और सीसी पटरी का निर्माण होगा।
विज्ञापन

मोहल्ला कांबोज कॉलोनी में हरपाल के मकान से प्रेमपाल के मकान तक सड़क और नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। वहीं रघुनाथ मंदिर के पास सड़क और नाली का निर्माण किया जाएगा। वार्ड 11 के सुभाष नगर में भी नाली और सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इन सभी कार्यों पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन ने कहा कि निर्माण कार्य पूरे होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलभराव से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed