फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD workers protest against Agneepath scheme

अग्निनपथ योजना के खिलाफ रालोद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Sun, 19 Jun 2022 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
RLD workers protest against Agneepath scheme
ामली कलक्ट्रेट के सामने डंड बैठक लगाकर विरोध करते युवा। - फोटो : SHAMLI
अग्निनपथ योजना के खिलाफ रालोद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अग्निपथ योजना के खिलाफ रालोद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। इस योजना को वापस लेने की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को सौंपा। पुलिस ने किसी भी प्रदर्शनकारी को कलक्ट्रेट में प्रवेश नहीं करने दिया।
रालोद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता शनिवार को सदर विधायक प्रसन्न चौधरी के आवास पर एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को वापस लिए जाने की मांग की। रालोद नेताओं ने कहा कि सरकार की इस योजना से युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से खिलवाड़ होगा। चार साल बाद युवा बेरोजगार होकर सड़कों पर घूमेंगे। कोरोना काल में जिन युवाओं की भर्ती की उम्र निकल चुकी है, उन्हें सरकारी नौकरियों में पांच वर्ष की छूट दी जाए। युवाओं को व्यापार करने के लिए बिना बैंक गारंटी के ऋण उपलब्ध कराने की मांग की। 10 दिन में मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर सनोज चौधरी, नरेश प्रधान, सहेंद्र सिंह, डॉ. सऊद हसन, हाजी शहजाद, ऋषिराज राझड़, मुबारक अली, आर्यन चौधरी आदि मौजूद रहे।
योजना तत्काल वापस ली जाए
शामली। रालोद छात्रसभा के निवर्तमान क्षेत्रीय महासचिव राजन जावला के नेतृत्व में युवाओं ने कलक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अग्निपथ योजना तत्काल वापस लेने की मांग की। राजन जावला ने कहा कि जो युवा लंबे अरसे से सेना भर्ती की तैयारी में लगे हैं, इस योजना से मानसिक तनाव में आ गए हैं। हेमंत तोमर, सौरव पंवार, प्रिंसु, विक्रांत, अनमोल, रजत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने सड़क पर लगाई दंड बैठक
शामली। अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए युवा कलक्ट्रेट पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। जिस पर युवाओं ने सड़क पर दंड बैठक लगाने लगे। मांग का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपकर वापस लौट गए।
अग्निपथ योजना से देशभक्तों की भावनाओं को पहुंची चोट
फोटो
शामली। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी कलक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस योजना से देशभक्तों की भावनाओं को चोट पहुंची है। बेरोजगारी से मार से मजबूर युवा आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। इस मौके पर रतन सिंह निर्वाल, बिजेंद्र कुरमाली, अनिल बेनीवाल, संजीव, वीरपाल, जबर सिंह आदि मौजूद रहे।
रेलवे स्टेशन पर बरती गई चौकसी
फोटो
शामली। अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए शनिवार को भी रेलवे स्टेशन पर चौकसी बरती गई। आरआरएफ के जवान रेलवे स्टेशन पर तैनात रहे।
सोशल मीडिया पर भड़काने वालों को नोटिस जारी, मोबाइल जब्त
चौसाना (शामली)। अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं को भड़का कर मेरठ-करनाल हाईवे जाम करने की योजना बना रहे कई लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए। इनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए।

गांव सकौती से संचालित एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध करने के लिए वीडियो डालकर भड़काया जा रहा था। युवा मेरठ-करनाल हाईवे को जाम करते तो बवाल हो सकता था। लेकिन साइबर सैल और खुफिया तंत्र की सतर्कता से पुलिस ने शरारती तत्वों को चिह्नित करते हुए खोड़समा, मंगलौरा, सकौती, ऊदपुर, नाईनंगला सहित अन्य गावों में व्हाट्सएप ग्रुप के 12 एडमिन और सक्रिय सदस्यों पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन जब्त कर लिए। सभी को नोटिस जारी किया गया है। देर रात तक सीओ बिजेंद्र भड़ाना की निगरानी में झिंझाना, चौसाना व बिड़ौली पुलिस शरारती तत्वों पर कार्रवाई करती रही। बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए शरारती तत्व गांव छोड़कर फरार हो गए।

शामली कलक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन करते युवा।

शामली कलक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन करते युवा।- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट के सामने युवाओं से वार्ता करते पुलिसकर्मी।

शामली कलक्ट्रेट के सामने युवाओं से वार्ता करते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed