फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD will receive demonstrations at Shamli

शामली मिल पर धरना प्रदर्शन करेगी रालोद

Wed, 06 Apr 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 06 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
शामली। गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल जल्दी ही शामली शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन करेगी। रालोद के तितावी मिल पर प्रदर्शन के बाद किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान में मिली सफलता से रालोद में उत्साह का संचार हुआ है। 
विज्ञापन


मंगलवार को प्रगति मार्केट स्थित कार्यालय पर पार्टी की मीटिंग में रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़ ने कहा कि तितावी शुगर मिल पर रालोद ने धरना दिया, जिसका असर हुआ कि मिल प्रबंधन ने किसानों को भुगतान किया है। इसका फायदा किसानों को पहुंचा है। शामली शुगर मिल पर भी किसानों का काफी पैसा बकाया है, इसीलिए शामली शुगर मिल पर भी जल्दी ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेडा ने कहा कि सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। बिजनौर में एनआईए के अधिकारी को गोलियों से भून दिया जाता है, जिससे पता चलता है कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है। उन्होंने शहीद अधिकारी के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष जावेद जंग ने कहा कि सपा सरकार में सबसे ज्यादा नुकसान मुसलमानों का हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटिंग में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत तंजील अहमद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सोहनपाल सिंह, देवानंद गौड़, विकास धीमान, सुनील मलिक, जगदीश कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed