फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD-SP active, BKU quiet

रालोद-सपा सक्रिय, भाकियू ने पत्ते नहीं खोले

Mon, 01 Feb 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
RLD-SP active, BKU quiet
रालोद-सपा सक्रिय, भाकियू ने पत्ते नहीं खोले
विज्ञापन

शामली। गाजीपुर बार्डर की घटना के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में पंचायतों का दौर शुरू हो गया है। मुजफ्फरनगर, बड़ौत और बिजनौर के बाद अब जिले के भैंसवाल गांव में पांच फरवरी को पंचायत करने की घोषणा की गई है। इस पंचायत को लेकर सपा और रालोद नेता सक्रिय हो गए हैं, जबकि भाकियू की ओर से अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।
किसान आंदोलन के मंच पर चढ़कर राजनैतिक दल अपनी जमीन को मजबूत करने में जुट गए हैं। अब तक हुई पंचायतों में सपा और रालोद नेताओं की बड़ी सक्रियता रही। भैंसवाल गांव में पांच फरवरी को पंचायत की घोषणा की गई है। इस पंचायत में अभी सपा और रालोद की ही सक्रियता नजर आ रही है, जबकि भाकियू की ओर से घोषणा नहीं हुई है। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार का कहना है कि उन्हें वरिष्ठ पदाधिकारियों की ओर से पंचायत को लेकर कोई निर्देश नहीं मिला है। उच्च स्तर से निर्देश मिलने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार का कहना है कि पंचायत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सुबह 11 बजे होगी। पंचायत भैंसवाल की सभी 36 बिरादरियां करेंगी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत के संचालन के लिए युवाओं की कमेटी बनाई जाएगी तथा सभी से आर्थिक सहयोग लिया जाएगा। पंचायत में बालियान खाप के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ लोगों को उनसे भेंट कर निमंत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed