फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD's performance in the Collectorate

रालोद का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Wed, 25 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
RLD's performance in the Collectorate
शामली कलेक्ट्रेट में सर्मथको के साथ ज्ञापन देने पहुचे प्रशांत कनौजिया - फोटो : SHAMLI
शामली। छह सूत्रीय मांगो को लेकर रालोद के एससी-एसटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नोजिया के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपा। कहा कि भाजपा सरकार में दलित पिछड़ा वर्ग पर हो रहे अत्याचारों की सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश का दलित पिछड़ा वर्ग विधानसभा चुनाव में अपमान का बदला लेगा।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे एसटी तिराहे पर एक विवाह मंडप में प्रशांत कन्नोजिया के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। वहां से उनका पैदल मार्च कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। नारेबाजी करते हुए रालोद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम जसजीत सिंह की गैर मौजूदगी में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाथरस की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद अभी तक पीड़ित परिवार को सरकारी मदद नहीं मिली है। आर्थिक सहायता की मदद के साथ साथ सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है। दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान दलित समाज के बेगुनाह युवाओं के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस किए जाने, संविदा पर कार्य कर रहे सभी सफाई कर्मचारियों को तत्काल पक्की नौकरी के साथ समान वेतन के तहत लाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में सीवेज की सफाई आधुनिक मशीनों से शुरू किए जाने, कोरोना में मरे लोगों को मृतकों के परिवारों को चार लाख रुपये दिए जाने की मांग की है। मौके पर रालोद के अध्यक्ष मुकेश सैनी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र चेेयरमैन, पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस, अशरुप अली, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, अखिल बंसल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तरसपाल मलिक, प्रसन्न चौधरी, कंवर हसन, विक्रांत जावला, हरेंद्र वर्मा, डॉ. सुशील, ओमवीर दिवाकर, अरविंद झाल, चौधरी यशवीर सिंह, सनोज चौधरी, डॉ. मुबारक अली रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed