{"_id":"62ba00506eec1057ac63ae67","slug":"rld-president-chaudhary-jayant-singh-will-oppose-agneepath-scheme-yuva-panchayat-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: युवा पंचायत में अग्निपथ के विरोध में आज गरजेंगे जयंत, एसएसपी ने लिया पंचायत स्थल का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: युवा पंचायत में अग्निपथ के विरोध में आज गरजेंगे जयंत, एसएसपी ने लिया पंचायत स्थल का जायजा
Tue, 28 Jun 2022 12:39 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:39 AM IST
सार
एसएसपी अभिषेक ने सोमवार को सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, एसडीएम सदर बृजेश सिंह के साथ ग्राम काबड़ौत स्थित पंचायत स्थल पर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
चौधरी जयंत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अग्निपथ और देश में व्याप्त बेरोजगारी के विरोध में मंगलवार को गांव काबड़ौत स्थित विद्या मंदिर हाई स्कूल के मैदान में युवा पंचायत को संबोधित करेंगे। रालोद नेताओं ने कार्यक्रम की तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सोमवार को भी कई गांवों में दौरा कर युवाओं ने पंचायत में पहुंचने की अपील की गई।
विज्ञापन
शामली, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत कई अन्य जिलों से भी हजारों की संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। अग्निपथ के विरोध में रालोद की यह पहली युवा पंचायत है। इसके बाद अन्य जिलों में भी युवा पंचायत आयोजित की जाएंगी। इसे सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि युवा पंचायत में हजारों की संख्या में युवाओं के पहुंचने का अनुमान है। अग्निपथ योजनाओं के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, ऋषिराज राझड़, वीर सिंह मलिक, वीरपाल, गजेंद्र आदि कार्यकता मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पटाखों के बारूद में विस्फोट, तीन मकानों के लिंटर गिरे, तेज धमाके से दहल गया पूरा इलाका, देखें तस्वीरें
एसएसपी ने लिया पंचायत स्थल का जायजा
एसएसपी शामली अभिषेक ने सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, एसडीएम सदर बृजेश सिंह के साथ ग्राम काबड़ौत स्थित पंचायत स्थल पर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने रालोद नेताओं से पंचायत के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।