फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD MLA said in Shamli If payment is not made, farmers will not give sugarcane to mills

UP: RLD विधायक बोले- भुगतान नहीं तो मिलों को नहीं देंगे गन्ना, किसानों का 638 करोड़ से ज्यादा है बकाया

Sat, 06 Aug 2022 10:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Aug 2022 10:39 PM IST
सार

RLD विधायक ने कहा कि अगर चीनी मिले समय पर गन्ना भुगतान नहीं करेंगी तो जिले के किसान गन्ना नहीं देंगे। पढ़िए उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान और क्या कहा।

विज्ञापन
RLD MLA said in Shamli If payment is not made, farmers will not give sugarcane to mills
पत्रकार वार्ता करते रालोद विधायक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी व अशरफ अली खान ने कहा कि जो चीनी मिल समय पर बकाया भुगतान नहीं करेगी, उसे जिले के किसान गन्ना नहीं देंगे। दूसरे जिलों के क्रय केंद्रों की मांग शासन-प्रशासन से की जाएगी। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलक्ट्रेट के निकट विधायक प्रसन्न चौधरी के आवास पर शनिवार को पत्रकार वार्ता हुई, जिसमें ये बातें कही गईं।

विज्ञापन


विधायकों ने कहा कि रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने चीनी मिलों पर दबाव बनाने के लिए धरना देने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को शामली चीनी मिल पर होने वाले धरने के लिए लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। हजारों की संख्या में किसान धरने में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की भलाई नहीं चाहती है। शामली की तीनों चीनी मिलों पर 638 करोड़ से ज्यादा का बकाया है। लेकिन मुख्यमंत्री ने जब खुद ही नया पेराई सत्र शुरू होने तक भुगतान कराने की बात कह दी तो चीनी मिलों के हौसले बुलंद हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दभरी दास्तां: अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, राज खुला तो उड़े अफसरों के होश, सिपाही समेत आरोपी दबोचे
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान बीमारी का इलाज, बच्चों की फीस, बिजली बिल आदि भरने के लिए परेशान है। यह सरकार किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है। रालोद विधायकों ने सदन में भी गन्ना भुगतान को लेकर सवाल उठाए गए, लेकिन सरकार उनसे बचने का प्रयास करती रही। रालोद की आत्मा और रीढ़ किसान हैं। किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शामली के बाद ऊन और फिर थानाभवन मिल पर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed